Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: बालू व स्क्रैप कारोबारी देबू दास की गोली मारकर हत्‍या

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आज गुरुवार की सुबह लगभग 8.15 बजे बालू व स्क्रैप कारोबारी देवव्रत गोस्‍वामी उर्फ देबू दास को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल देबू दास को तत्‍काल टीएमएच ले जाया गया लेकिन रास्‍ते में ही उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. इसे भी पढ़ें: मद्रास">https://lagatar.in/madras-high-court-said-god-alone-is-vip-people-are-frustrated-with-vip-culture-in-temples-guidelines-issued/">मद्रास

हाईकोर्ट ने कहा, भगवान अकेले VIP हैं, लोग मंदिरों में वीआईपी संस्कृति से हताश, दिशा निर्देश जारी
[caption id="attachment_273565" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/24mjsra-300x166.jpg"

alt="" width="300" height="166" /> घटनास्‍थल से बरामद खोखा.[/caption]

देबू दास बाइक पर सवार थे

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में सुबह टाटा- कांड्रा मार्ग पर स्थित खोसला धर्म कांटा के समीप बदमाशों ने कारोबारी देबू दास को तीन गोली मारी. बताया जा रहा है कि देबू दास सुबह कुछ काम से बाइक से कहीं गए थे. वहां से लौटते समय धर्म कांटा के पास पहले से मौजूद बदमाशों ने गोली मार दी.

बदमाशों की संख्या का पता नहीं चल पाया

घटना के समय आस-पास सड़क पर कोई नहीं था. इसलिए बदमाशों की संख्या का पता नहीं चल पाया है. गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले तो देबू को खून से लथपथ गिरा हुआ देखा. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. देबू दास का आपराधिक इतिहास रहा है और वह किसी राजनीतिक पार्टी से भी जुड़ा बताया जा रहा है. मामले को गैंगवार से भी जोड़कर देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें:  कश्मीर,">https://lagatar.in/muslim-countries-attacked-india-in-kashmir-hijab-missile-case-came-in-support-of-pakistan/">कश्मीर,

हिजाब, मिसाइल मामले में मुस्लिम देश भारत पर हमलावर हुए, पाकिस्तान के समर्थन में आये
[wpdiscuz-feedback id="t1xdzl5edn" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही