Adityapur : सरायकेला खरसावां जिले में बालू का अवैध खनन बेरोकटोक चल रहा है. इस धंधे को लेकर इन दिनों जिले के खनन पदाधिकारी चर्चा में है. उनके विरुद्ध चांडिल एसडीओ लिखित रिपोर्ट कर जिले के डीसी से जांच कमेटी गठित करवा चुके हैं, इसके बावजूद अवैध बालू खनन बंद नहीं हो पा रहा है. दरअसल राज्य में बालू का भंडारण प्रतिबंधित है. मगर आदित्यपुर में किस तरह से बालू माफिया बालू का भंडारण कर रहे हैं यह चर्चा का विषय बना हुआ है. वह भी ऐसे स्थल पर जिसे आदित्यपुर थाना क्षेत्र का सबसे पॉश इलाका माना जाता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-people-quenching-thirst-by-buying-1000-liter-of-water-for-600-rupees/">आदित्यपुर
: 600 रुपये में 1000 लीटर पानी खरीद प्यास बुझा रहे लोग
: भाजपा महानगर ने निकाली हेमंत सरकार की शवयात्रा
: 600 रुपये में 1000 लीटर पानी खरीद प्यास बुझा रहे लोग
बालू के भंडारण पर किसी की निगाह नहीं
दरअसल बालू माफिया आनेवाले मानसून और बरसात के सीजन को देखते हुए बालू भंडारण में लगे हैं और वे पॉश इलाके को सुरक्षित मानकर यहां बालू का भंडारण कर रहे हैं. आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सेंट्रल पब्लिक स्कूल से सटे खाली प्लॉट पर बालू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से बालू का भंडारण धड़ल्ले से किया जा रहा है. सवाल यह उठता है कि आखिर खनन विभाग और अंचल कार्यालय या स्थानीय थाना का अबतक इस ओर ध्यान क्यों नहीं गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-metropolis-took-out-the-funeral-procession-of-hemant-sarkar/">जमशेदपुर: भाजपा महानगर ने निकाली हेमंत सरकार की शवयात्रा
Leave a Comment