Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे के महिला स्टेशन पर लगाया जाएगा सेनेटरी पैड मशीन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : दक्षिण-पूर्व रेलवे के इकलौते महिला स्टेशन आदित्यपुर में सामाजिक संगठनों की मदद से सेनेटरी पैड मशीन लगाई जा रही है. आदित्यपुर रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर और आरपीएफ बैरक में सेनेटरी पैड मशीन लगाई जाएगी. महिला रेल कर्मचारियों और जवानों को जरूरत के समय परेशानी न हो, इसलिए यह फैसला लिया गया है. टाटानगर वाणिज्य विभाग रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर एवं अन्य संस्थाओं की मदद से आदित्यपुर की महिला कर्मचारियों एवं जवानों को सुविधा उपलब्ध कराने में जुटी है. इसके साथ ही आदित्यपुर स्टेशन पर जल्द ही महिला कर्मचारियों एवं जवानों की स्वास्थ्य जांच के लिए शिविर का आयोजन भी किया जायेगा. मालूम हो कि चक्रधरपुर मंडल रेलवे आदित्यपुर को महिला स्टेशन घोषित किया गया है. यहां की सभी बुकिंग कर्मचारी महिला है. इसे भी पढ़े : ">https://lagatar.in/jamshedpur-road-construction-department-asked-the-government-for-seven-crore-rupees-for-six-roads/">

 जमशेदपुर : पथ निर्माण विभाग ने सरकार से छह सड़कों के लिए मांगे सात करोड़ रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही