Search

 
 
 

जमशेदपुर : पथ निर्माण विभाग ने सरकार से छह सड़कों के लिए मांगे सात करोड़ रुपये

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पथ निर्माण विभाग ने कई महीने से अटकी सड़क की छह परियोजनाओं के लिए राज्य सरकार से सात करोड़ रुपये की मांग की है. यह परियोजना कई साल पहले शुरू हुई थीं. लेकिन फंड के अभाव में कई महीने से इनका निर्माण कार्य ठप है. ठेकेदारों का कहना है कि जब तक सरकार उन्हें और पैसा नहीं देगी वह निर्माण कार्य शुरू नहीं करेंगे। हालांकि पथ निर्माण विभाग के प्रभारी कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम ने कुछ ठेकेदारों से बात कर उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही सरकार से पैसा मिल जाएगा वह काम शुरू करें. इस तरह एक-दो सड़कों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है. इसे भी पढ़ें :जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-the-surgery-of-4-children-who-cut-off-the-lips-of-the-block-will-be-done-at-devkamal-hospital-in-ranchi/">जगन्नाथपुर

: प्रखंड के होंठ कटे 4 बच्चों की सर्जरी रांची के देवकमल अस्पताल में होगी 

सरकार से फंड मिलने का इंतजार कर रहा पथ निर्माण विभाग

पथ निर्माण विभाग सरकार से फंड मिलने का इंतजार कर रहा है. प्रभारी कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम ने बताया कि पथ निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को फंड के लिए पत्र लिखा गया है. जल्द ही फंड उपलब्ध हो जाएगा।.फंड उपलब्ध होने के बाद वह इसे ठेकेदारों को मुहैया कराएंगे और सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराएंगे.

इन योजनाओं का कार्य है प्रभावित

इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-functioning-of-four-panchayats-is-going-on-without-the-trust-of-god-without-the-panchayat-building/">किरीबुरू

: पंचायत भवन के बिना भगवान भरोसे चल रहा चार पंचायतों का कामकाज 
12.96 करोड़ रुपये की लागत से बहरागोड़ा में एनएच-33 से पथरा तक 11.7 किलोमीटर सड़क निर्माण. 40.47 करोड़ रुपये की लागत से पिताजुड़ी उसे गुड़ाबांदा तक 17 .15 किलोमीटर तक सड़क निर्माण. 51 लाख रुपये की लागत से गुड़ा पिकेट से धालभूमगढ़ तक एनएच 33 तक 25 किलोमीटर सड़क निर्माण. 16 करोड़ रुपये की लागत से पोटका में कोवाली से लायलम घाटी तक 6.2 किलोमीटर सड़क निर्माण. कोवाली से डुमरिया तक 25 किलोमीटर सड़क निर्माण. 56 करोड़ रुपये की लागत से -गोविंदपुर के अन्ना चौक से एनएच-33 के पीपला तक 11.7 किलोमीटर सड़क निर्माण. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-20-participants-reached-ranchi-to-participate-in-the-22nd-yogasan-sports-championship/">चाईबासा

: 22वें योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने रांची पहुंचे 20 प्रतिभागी 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही