Search

 
 
 

आदित्यपुर : SDO और SDPO ने लिया रामनवमी अखाड़ों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

 
  • आचार संहिता का पालन कर जुलूस निकालने का दिया निर्देश
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रामनवमी जुलूस के मद्देनजर गुरुवार को सरायकेला एसडीओ सुनील कुमार प्रजापति और एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने आदित्यपुर के विभिन्न अखाड़ों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा- निर्देश दिए हैं. उन्होंने सभी अखाड़ा संचालकों को आचार संहिता का अनुपालन करते हुए शांति पूर्वक विसर्जन जुलूस निकालने और शोभायात्रा निकालने के निर्देश दिए हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-three-youths-arrested-while-buying-and-selling-brown-sugar/">रांची

: ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करते तीन युवक गिरफ्तार
उनके साथ प्रशिक्षु डीएसपी पूजा कुमारी के अलावा आदित्यपुर और आरआईटी के थाना प्रभारी भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने अखाड़ा समितियों से आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए शोभा यात्रा निकालने के निर्देश दिए साथ ही संबंधित थाना प्रभारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल मुहैया कराने एवं हर परिस्थिति में अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही