Search

 
 
 

आदित्यपुर : आईसीएसई 12वीं में सेकेंड आर्ट्स टॉपर अपाला लंदन से करेगी वकालत की पढ़ाई

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आईसीएसई 12वीं बोर्ड में जमशेदपुर की सेकेंड आर्ट्स टॉपर जमशेदपुर लोयोला की छात्रा अपाला बनी है. अपाला जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन और जमशेदपुर डीएसडब्ल्यूओ सत्या ठाकुर की पुत्री है. 12वीं में अपाला को 98% मार्क्स मिले हैं. वहीं, राजनीति शास्त्र में अपाला को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं. अपनी सफलता का श्रेय अपाला ने अपने माता-पिता एवं शिक्षकों को दिया है. अपाला ने बताया कि वह आगे वकालत करना चाहती है, जिसके लिए वह लंदन के किसी विश्वविद्यालय में नामांकन कराएगी. उसका सपना न्यायिक सेवा में जाने का है. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-chiriyas-gandhi-maidan-became-cattle-pasture/">मनोहरपुर

: चिरिया का गांधी मैदान बना मवेशियों का चारागाह

लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलेगी : अपाला

अपाला ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर की गई मेहनत विफल नहीं जाती. उसने बताया कि उसे घूमने- फिरने का शौक बहुत ज्यादा नहीं है, थोड़ा बहुत है भी तो वह अपने माता-पिता के साथ घूमना पसंद करती है. अपाला ने छात्रों से लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की अपील की है. उसने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से सफलता जरूर मिलेगी. अपाला की इस उपलब्धि से माता-पिता खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं. विदित हो कि अपाला के मामा झारखंड सरकार में कद्दावर मंत्री मिथिलेश ठाकुर हैं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-cattle-ranchers-of-ward-17-are-leaving-the-animals-unclaimed-cattle-trapped-in-the-swamp/">आदित्यपुर

: वार्ड 17 के पशुपालक पशुओं को छोड़ रहे लावारिस, दलदल में फंस रहे
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही