Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 17 के पशुपालक पशुओं को छोड़ रहे लावारिस, दलदल में फंस रहे

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड-17 के लोग बरसात के मौसम में लावारिस पशुओं से परेशान हैं. यहां के पशुपालक पशुओं को लावारिस छोड़ दे रहे हैं, जो गली-मुहल्ले में लोगों को तंग कर रहे हैं. साथ ही बागवानी के फूल-पत्ते को भी नष्ट कर दे रहे हैं. इतना ही नहीं ये पशु वार्ड में स्थित तालाब के दलदल में भी फंस जा रहे हैं, जिसे बाद में पार्षद को ही निकलवाना पड़ रहा है. मंगलवार की सुबह ऐसी ही एक घटना घटित हुई. तालाब के दलदल में एक पशु सारी रात फंसा रहा. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पार्षद को दी, जिसके बाद पार्षद ने नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से पशु को दलदल से बाहर निकाला है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-there-is-tremendous-enthusiasm-in-the-tribal-society-on-draupadi-murmu-becoming-the-president-rameshwar-singh/">चाईबासा

: द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर आदिवासी समाज में जबरदस्त उत्साह – रामेश्वर सिंह

पहले भी कई बार फंसे हुए पशुओं को पार्षद व नगर निगम के सहयोग से निकाला गया है सुरक्षित

वहीं, पार्षद ने पशुपालकों को चेतावनी दी है कि वे अपने पशुओं को लावारिस न छोड़े. अन्यथा ऐसे पशुओं के पालक की पहचान कर उनके विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाएगा. पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि आज तालाब के दलदल में फंसे हुए 2 भैंस को नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से सुरक्षित निकाला गया है. यह इस वार्ड की पहली घटना नहीं है. इसके पहले भी कई बार फंसे हुए पशुओं को वार्ड पार्षद तथा नगर निगम के सहयोग से सुरक्षित निकाला गया है. विदित हो कि किसी भी खटाल वाले का पशु यदि कहीं नाली या दलदल तालाब में फंस जाता है, तो जानकारी लेने पर पशु का मालिक यही कहता है कि उसका जानवर नहीं है. लेकिन जब नगर निगम की टीम के सहयोग से पशु को सुरक्षित निकाल दिया जाता है, तो पशु का मालिक उसे अपने साथ घर ले जाते हैं. इसे भी पढ़े : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-chiriyas-gandhi-maidan-became-cattle-pasture/">मनोहरपुर

: चिरिया का गांधी मैदान बना मवेशियों का चारागाह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही