Search

आदित्यपुर : वरिष्ठ नागरिक समिति ने की जुडको, सापुरजी व जिंदल पर मुकदमा चलाने की मांग

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में चल रही योजनाओं का निरीक्षण करने पहुंची विधानसभा प्राक्कलन समिति से वरिष्ठ नागरिक संघ ने सापुरजी पालमजी और जिंदल पावर पर मुकदमा चलाने की मांग की है. संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे ने सदस्य विधायक अमर बाउरी से कहा कि दोनों एजेंसियां ने 5 साल से आदित्यपुर को नरक बना रखा है. उन्हें सौंपे गए पत्र में वरिष्ठ नागरिक संघ ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में चल रही सीवरेज एवं जलापूर्ति योजना का क्रियान्वयन कर रही दोनों एजेंसियां अक्षम साबित हो रही है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-expansion-of-the-new-executive-of-the-press-club-of-seraikela-kharsawan/">आदित्यपुर

: द प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला-खरसावां की नई कार्यकारिणी का विस्तार

दोनों एजेंसियों को किया जाय ब्लैक लिस्टेड

दोनों एजेंसियों की खामियों को निरीक्षण के दौरान आपने स्वयं देखा है और फटकार भी लगाई है. दरअसल इन दोनों एजेन्सियों और जुडको के अधिकारी की अक्षमता और काली करतूतें आदित्यपुर के नगर वासियों को प्रतिदिन कष्ट भोगने के लिए मजबूर कर दिया है. जिसका अंत दिखाई नहीं पड रहा है. इनकी इतनी बड़ी कर्तव्यहीनता एक तरह से अपराधिक कृत्य जैसा ही है. इसलिए इन दोनों एजेंसियों के मुख्य अधिकारी और जुडको के मुख्य अधिकारी पर मुकदमा चलाया जाए और दोनों एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड किया जाए. साथ ही वरिष्ठ नागरिकों ने यह भी मांग किया कि नये सिरे से जिम्मेदारी तय हो. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/2000-crore-liquor-scam-exposed-in-chhattisgarh-know-who-is-the-main-kingpin/">छत्तीसगढ़

में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा, जानिये कौन है मुख्य सरगना

घर-घर जलापूर्ति एक पहेली बनकर रह गई है

इस कार्य को नगर निगम के प्रशासक के भरोसे नहीं छोड़ा जाए, बल्कि कोल्हान के आयुक्त की निगरानी में बाकी कार्य कराया जाय. वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक से कहा कि आदित्यपुर के लिए घर-घर जलापूर्ति एक पहेली बनकर रह गई है जिसका हल निकट भविष्य में दिखाई नहीं पड़ रहा है. कम से कम एक अंतिम तिथि मुकर्रर होना चाहिए जब यह योजना धरातल पर उतारा जा सके. वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर इस समस्या का समाधान कराने की मांग की और कहा कि चूंकि मुख्यमंत्री ही नगर विकास मंत्री भी हैं इसलिए मुख्यमंत्री के द्वारा रुचि लेने से ही समस्या का समाधान संभव हो सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp