Search

 
 
 

आदित्यपुर : देर रात तक शिविर आयोजित कर हुई रामभक्तों की सेवा

 
  • चना गुड़, हलवा, शर्बत बांटा
  • अखाड़ों में देर शाम तक हुआ अतिथियों का अभिनंदन
Adityapur (sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में श्री श्री रामनवमी उत्सव के दौरान देर रात तक शिविर आयोजित कर रामभक्तों की सेवा की गई. रामभक्तों के बीच चना गुड़, हलवा, जलेबी, शर्बत, आइसक्रीम बांटा गया. इस दौरान विभिन्न अखाड़ों में देर शाम तक अतिथियों का अभिनंदन किया गया. सामाजिक संस्था उदगम के द्वारा एस टाइप कोलोनी में शिविर लगाकर रामभक्तों की सेवा की गई. इस सेवा शिविर में मुख्य संरक्षक डिप्टी मेयर अमित सिंह बॉबी, सनातन धर्म जागरण मंच के एके श्रीवास्तव, विमल सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व डीएसपी सरयू राय, संजय सरदार, प्रकाश मेहता, कृष्ण मुरारी झा, देवेश महापात्रा आदि सक्रिय रूप से शामिल रहे. इसे भी पढ़ें : उलगुलान">https://lagatar.in/14-national-leaders-and-5-lakh-people-will-participate-in-ulgulan-nyaya-maharally/">उलगुलान

न्याय महारैली में 14 राष्ट्रीय नेता और 5 लाख लोग लेंगे हिस्सा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Ram-Shivir.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं श्रीश्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति सतबहिनी में अतिथियों का सम्मान किया गया. यहां क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभु नाथ सिंह, विहिप के जिलाध्यक्ष राजू चौधरी, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, अनिल सिंह, परमेश्वर प्रधान, दीपक मंडल आदि अतिथि का पगड़ी और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. इस कार्य में अखाड़ा कमेटी के संयोजक भगवान सिंह, अध्यक्ष पंकज सिंह, उपाध्यक्ष माणिक चंद्र, अनिल प्रसाद, युवा अध्यक्ष चंदन सिंह, युवा उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, सचिव ब्रजेश पति तिवारी, सह सचिव जितेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह, सुरेश सिंह, धनंजय सिंह, अखिलेश्वर तिवारी, अमित, शुभम, कमल कुमार, अनुज सिंह, अनिल सिंह, सचिव सुदर्शन प्रसाद आदि सक्रिय रूप से लगे रहे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-people-gathered-in-the-flag-immersion-procession-players-showed-amazing-feats/">चांडिल

: झंडा विसर्जन जुलूस में उमड़े लोग, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
वहीं झारखंड क्षत्रिय संघ की आदित्यपुर इकाई के द्वारा 9वा शिविर मुख्य मार्ग में लगाई गई. जिसका विधिवत केंद्रीय अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने उद्घाटन किया. शिविर को सफल बनाने में वरिष्ठ नेता नंद कुमार सिंह, रणविजय सिंह, आशुतोष सिंह बघेल, कुमार प्रभाकर सिंह, जयंत विक्रम सिंह, अमित कुमार सिंह एवं सभी सदस्यों का रामभक्तों की सेवा में अहम योगदान रहा. जबकिबस्वामी विवेकानंद फाउंडेशन सरायकेला के द्वारा रोड नंबर 4 में शिविर लगाया गया. यहां फाउंडेशन के अध्यक्ष ललन शुक्ला, डॉ नुकुल चौधरी, सुनील श्रीवास्तव, अमितेश अमर, जगदीश मंडल, शैलेश शर्मा, डॉ कुणाल वर्मा, रणधीर गुप्ता, शनि कुमार, प्रशांत पांडेय, मदन लाला, रंजन प्रजापति, मिंटू पांडेय, जितेंद्र शुक्ला आदि ने देर रात तक रामभक्तों की सेवा की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही