Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 32 में बह रहा है सीवरेज का मलमूत्र, लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के वार्ड 32 का हाल बुरा है. यहां के लोग पिछले डेढ़ साल से नारकीय जीवन जी रहे हैं. वार्ड के दो रोड के बीच की गलियों में खुले में सीवरेज का मल मूत्र बह रहा है. लोग कहते हैं कि इसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों से की गई लेकिन अब तक हमलोगों को नारकीय जीवन से छुटकारा नहीं मिल पाया है. इस वार्ड के अंतर्गत पड़ने वाले रोड नंबर 17 और 18 के बीच की जो गली है उसकी स्थिति बद से बदतर है. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-vijay-sinha-stormed-out-of-the-meeting-called-for-the-monsoon-session/">पटना:

मॉनसून सत्र को लेकर बुलाई गई बैठक से नाराज होकर बाहर निकल गए विजय सिन्हा

पांच साल में गलियों की स्थिति जस की तस

बता दें कि यह वार्ड पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह का गृह वार्ड है जो यहां के पार्षद भी रह चुके हैं. उन्होंने पार्षद रहते सभी गलियों का रिनोवेशन भी कराया था लेकिन पिछले पांच साल में गलियों की स्थिति पुनः जस की तस है. इस वार्ड में रहनेवाले समाजसेवी और राजद नेता बैजू यादव कहते हैं कि यहां की जो पिछले पांच साल पार्षद रही उसने कभी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जिसका नतीजा है कि आज यहां के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-unknown-body-found-in-kharkai-river-police-engaged-in-identification/">जमशेदपुर

: खरकई नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही