Search

 
 
 

पटना: मॉनसून सत्र को लेकर बुलाई गई बैठक से नाराज होकर बाहर निकल गए विजय सिन्हा

 
Patna: बिहार में मॉनसून सत्र को लेकर 7 जुलाई को विधानसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. जिसमें शामिल होने के लिए विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा भी पहुंचे थे. लेकिन इस बैठक के बीच में ही वो नाराज होकर चले गए. जिसके बाद महगठबंधन के नेता उनके इस रवैया की आलोचना कर रहे हैं.

विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा अध्यक्ष पर लगाया आरोप

विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि ऐसा लगा रहा है कि अध्यक्ष सरकार के निर्देश पर काम कर रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो बैठक में कई मुद्दों को उठाना चाहते थे. जैसे विधानसभा में स्टाफ की नियुक्ति में अनियमितता जैसे कई मामले शामिल हैं. वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद खान व आरजेडी नेता अख्तरउल इमान शाहीन ने विजय कुमार सिन्हा के इस तरह बैठक से जाने की आलोचना की है.
इसे भी पढ़ें: ‘आदिपुरुष’">https://lagatar.in/adipurush-dialogue-writer-manoj-muntashir-apologizes-for-hurting-peoples-sentiments/">‘आदिपुरुष’

के डायलॉग राइटर मनोज मुंतशिर ने लोगों की भावनाएं आहत करने के लिए मांगी माफी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही