Search

आदित्यपुर : बनतानगर शनिदेव-साईंनाथ मंदिर में शुक्रवार को मनेगी शनि जयंती

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर बनतानगर स्थित शनिदेव-साईंनाथ मंदिर में शुक्रवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष आमावस्या के मौके पर शनि जयंती मनाई जाएगी. शुक्रवार को जप, विशेष पूजा-अर्चना, विशेष मंगल पूजन, विष्णु सहस्रनाम पाठ, षोडश मातृका पूजन, तेलाभिषेक, शनि पीड़ा हरण स्तोत्र पाठ आदि का आयोजन होगा. 12 बजे से 2 बजे तक महाभोग वितरण किया जाएगा. वहीं संध्या 5 बजे विराट श्रृंगार और संध्या रात 7 बजे 108 दीपों से महाआरती की जाएगी. रात्रि 8 बजे खीर, जलेबी का प्रसाद वितरित किया जाएगा. यह जानकारी शनि मंदिर के पुजारी माणिक चंद्र शर्मा ने दी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-not-reinstatement-of-regional-language-teachers-is-a-deep-conspiracy-sunny-sinku/">चाईबासा

: क्षेत्रीय भाषा के शिक्षकों की बहाली नहीं होना गहरा षड्यंत्र : सन्नी सिंकु
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp