Search

Adityapur : ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी शेरू सरदार जमानत के लिए पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Adityapur : सरायकेला-खरसावां जिले के चर्चित आदित्यपुर ट्रिपल मर्डर मामले में मुख्य आरोपी शेरू सरदार ने जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. झारखंड हाईकोर्ट से तीन बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद आरोपी ने शीर्ष अदालत में याचिका दाखिल की है. अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

इसे भी पढ़ें...

शेरू सरदार आदित्यपुर थाना कांड संख्या 104/2022 का मुख्य आरोपी है. उसने इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट में अलग-अलग समय पर तीन बार जमानत की मांग की थी, लेकिन हर बार अदालत ने उसकी याचिका खारिज कर दी. हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद उसने अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है.

यह मामला 7 जून 2022 को आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई तिहरी हत्या से जुड़ा है. उस दिन आशीष गोराई, राजू गोराई और सुबीर चटर्जी की हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद पुलिस ने शेरू सरदार समेत कई लोगों को नामजद आरोपी बनाया था. मामले की जांच पूरी होने के बाद कानूनी प्रक्रिया जारी है और केस अदालत में विचाराधीन है.

अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जमानत याचिका पर होने वाली सुनवाई इस मामले में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. पीड़ित परिवार, पुलिस और स्थानीय लोगों की नजर शीर्ष अदालत के फैसले पर टिकी है. यदि सुप्रीम कोर्ट से जमानत पर कोई आदेश आता है, तो उसका असर इस चर्चित मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पर भी पड़ सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही