Search

Adityapur  : श्रीश्री राम मंदिर मना रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष

  • आठ अक्टूबर को चंपाई सोरेन करेंगे आकर्षक पंडाल का उद्घाटन 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  कोल्हान टाइगर पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आठ अक्टूबर को श्रीश्री राम मंदिर नवयुवक दुर्गा पूजा समिति के स्वर्ण जयंती समारोह के पूजा पंडाल का उद्घाटन करेंगे. उन्हें कमेटी के अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू एवं कमेटी के अन्य सदस्यों ने उनके झिलिंगोड़ा स्थित आवास पर जाकर आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. वे बतौर मुख्य अतिथि इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-mining-department-seized-tractor-loaded-illegal-sand/">Adityapur

  : खनन विभाग ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
उनसे मिलने अध्यक्ष विनय कृष्ण राजू सिंह के साथ संरक्षक ओमप्रकाश सिंह, स्वप्निल सिंह, प्रिंस सिंह भी गए थे. कमेटी के लोगों ने बताया कि उनकी कमेटी का यह स्वर्ण जयंती वर्ष है. इस वर्ष पूजा धूमधाम से हो रही है. भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसका उद्घाटन पंचमी तिथि को किया जाएगा. कमेटी के लोगों ने बताया कि पंडाल का मुख्य आकर्षण लहरों पर चलती नौका पर विराजमान मां दुर्गा होगी. पंडाल की लागत लगभग 6 लाख है. पूजा का बजट 10 लाख रुपए है, जो आमलोगों के सहयोग से किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-conducted-awareness-rally-cum-morning-walk-with-school-children/">Kiriburu

  :  वन विभाग ने स्कूली बच्चों संग निकाली जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//