Search

 
 
 

आदित्यपुर: नगर निगम की होल्डिंग टैक्स लेने की प्रक्रिया का विरोध करेगा ‘सिया’

 
Adityapur: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (सिया) की पांचवीं कार्यकारिणी बैठक औद्योगिक क्षेत्र की एक कंपनी में गुरुवार को संपन्‍न हुई. जिसमें आदित्यपुर नगर निगम द्वारा उद्योगों से जबरन होल्डिंग टैक्स लेने और इसको लेकर रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से नोटिस भेजे जाने का विरोध किया गया. इसको लेकर जल्द सिया का एक प्रतिनिधिमंडल जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक से मिलेगा. इसे भी पढ़ें: आदित्यपुर:">https://lagatar.in/adityapur-debu-das-was-not-murdered-for-supremacy-who-was-the-person-sitting-behind/">आदित्यपुर:

वर्चस्व को लेकर तो नहीं हुई देबू दास की हत्या, कौन था बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति

कामगारों की समस्या पर भी चर्चा हुई

बैठक में बार-बार बिजली विभाग द्वारा लोडशेडिंग किए जाने पर भी चिंता व्‍यक्‍त की गई. कहा गया कि यह फैक्टरी के उत्पादन को बुरी तरह प्रभावित कर रही है. इसके अलावा कामगारों की समस्या पर भी चर्चा हुई. सिया के छोटे उद्यमियों ने रोष प्रकट किया कि वे लोग नए कामगारों को कार्य सिखाते हैं और बाद में वे बड़े इंडस्ट्री के लुभावने वायदे पर उन्हें छोड़ देते हैं जिससे उनका कार्य प्रभावित होता है. कार्यकारिणी बैठक में महासचिव उदय सिंह, आशीष घोष, अजय सिंह,  सतनाम सिंह, विकास व गौरव आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-acb-caught-karlajodi-panchayat-servant-taking-11-thousand-bribe/">चाईबासा:

एसीबी ने करलाजोड़ी पंचायत सेवक को 11 हजार घूस लेते पकड़ा
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही