Search

 
 
 

आदित्यपुर : सोनाराम केराई हत्याकांड का एसपी ने किया खुलासा, एक युवक को भेजा जेल

 
  • छेड़खानी को लेकर की गई थी हत्या
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र में बीते 26 फरवरी को इंडस्ट्रियल एरिया कृष्णापुर के बोनडीह में सोनाराम केराई की हत्या हुई थी. इस हत्याकांड का सोमवार को खुलासा एसपी मनीष टोप्पो ने किया. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. युवक का नाम अमित सरदार उर्फ दाणू है. उन्होंने बताया कि आरआईटी पुलिस ने युवक के पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक साइकिल बरामद किया है जो मृतक का बताया जाता है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-even-after-repair-there-are-cracks-in-keshwar-ahra-pcc-road/">लातेहार:

मरम्मत के बाद भी केश्वर आहरा पीसीसी सड़क में पड़ी दरारें
एसपी मनीष टोप्पो प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अक्सर उसके घर हड़िया पीने जाता था. जहां उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ करता था. मना करने के बाद भी इस हरकत से वह बाज नहीं आया. इसलिए उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने बोनडीह से क्षत विक्षत अवस्था में सोनाराम का शव बरामद किया था. बताया जाता है कि आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-even-after-repair-there-are-cracks-in-keshwar-ahra-pcc-road/">लातेहार:

मरम्मत के बाद भी केश्वर आहरा पीसीसी सड़क में पड़ी दरारें

आदित्यपुर : जंगली तेंदुआ औद्योगिक क्षेत्र के बना सिरदर्द

  • वन विभाग के साथ जिले की पुलिस प्रशासन भी जुटा रेस्क्यू में
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Tendua.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में पिछले रविवार से एक जंगली तेंदुआ आतंक मचाए हुए है. सर्वप्रथम तेंदुआ आरएसबी ट्रांसमिशन प्लांट एक में दिखा था, जिससे वहां के कर्मचारियों में दहशत पैदा हो गया था. जिसके रेस्क्यू में वन विभाग के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी लगी हुई है. वहीं देर शाम तेंदुए का लोकेशन दूसरे कंपनी में पाया गया. ताजा जानकारी के अनुसार आज सुबह तेंदुआ का लोकेशन बेबको कंपनी में मिला है. तेंदुए की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हुई है. इसे भी पढ़ें : लोस">https://lagatar.in/big-action-by-eci-before-lok-sabha-elections-removal-of-home-secretary-of-six-states-including-jharkhand/">लोस

चुनाव से पहले ECI का बड़ा एक्शन, झारखंड, बिहार समेत छह राज्यों के गृह सचिव को हटाया
इधर वन विभाग की टीम तेंदुआ को अब तक ढूंढ पाने में नाकाम साबित हुई है. तेंदुए की गतिविधि को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंपनियों को बंद करने का आदेश दे दिया है. लगातार जंगली तेंदुआ के मूवमेंट की वजह से आसपास के उद्यमियों में हड़कंप मचा हुआ है. इस वजह से कंपनियों को लाखों की क्षति भी हो रही है. बता दें कि जंगली तेंदुए की वजह से आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में भय का माहौल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही