Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : एसयूसीआई ने फूंका प्रधानमंत्री और कुश्ती संघ अध्यक्ष का पुतला

Adityapur (Sanjeev Mehta) : दिल्ली में महिला पहलवानों के आंदोलन और उस सिलसिले में दिल्ली स्थित एसयूसीआई (सी) पार्टी ऑफिस पर पुलिस हमला और नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पूरे झारखंड में पार्टी और विभिन्न जन संगठनों की ओर से प्रतिवाद दिवस मनाया गया. इसी क्रम में आदित्यपुर के आकाशवाणी चौक पर शाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अखिल भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण सरण सिंह का पुतला दहन किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-huge-public-meeting-program-of-totemic-kudmi-kurmi-samaj-organized/">चाकुलिया

: टोटेमिक कुड़मी/ कुर्मी समाज का विशाल जनसभा कार्यक्रम आयोजित
झारखंड राज्य कमेटी की सदस्य कामरेड लिली दास नुक्कड़ सभा और पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर मौजूद रहीं. मौके पर विष्णु देव गिरी, मालती देवी, अंजना भारती, व विशाल कुमार आदि ने घटना का निंदा किया और दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के लिए न्याय की मांग की. कार्यक्रम का संचालन कॉमरेड सुशांत सरकार एवं धन्यवाद ज्ञापन कॉमरेड देवा मुखी के द्वारा किया गया. कार्यक्रम में मदन सिंह, लक्ष्मण, मौसमी मित्रा, गौतम महतो, रूपा सरकार, राजू कुमार, सावित्री गिरी, संदीप कुमार, संतोष, अमरेंद्र राय, अजीत झा, ओमप्रकाश सिंह, बिहार सिंह, आलोक तनय सरकार आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही