Search

 
 
 

आदित्यपुर : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम का आयोजन

 
  • खरसावां प्रखंड में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
  • मतदाताओं को जागरूक कर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए किया प्रेरित
Adityapur (Sanjeev Mehta) : मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए सरायकेला जिला प्रशासन जी तोड़ कोशिश कर रहा है. स्वीप कार्यक्रम के तहत शनिवार को खरसावां प्रखंड में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया है. बता दें कि लोकतंत्र का महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त स्वीप कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में आज खरसावां प्रखंड के देहरिडीह, दलाईकेला, जोजोडीह पंचायत, काँटाडीह, खेलरिसाई में मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jp-patel-meets-yashwant-sinha-discusses-election-strategy/">हजारीबाग

: यशवंत सिन्हा से मिले जेपी पटेल, चुनावी रणनीति पर चर्चा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Swip-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साथ ही स्थानीय महिलाओं द्वारा रंगोली भी बनाया गया, जिससे मतदाताओं को जागरूक किया जा सके. इस अवसर पर लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत लोगों को जागरूक किया गया. मौके पर सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-annual-examination-result-declared-in-gurukul-school/">चक्रधरपुर

: गुरुकुल स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल हुई घोषित
यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-hari-naam-sankirtan-concluded-with-dadhi-mahotsav/">बहरागोड़ा

: दधि महोत्सव के साथ संपन्न हुआ हरि नाम संकीर्तन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही