Search

 
 
 

Adityapur : शिक्षकों को मिला विधायक सविता महतो का समर्थन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : रांची राजभवन परिसर के समक्ष आगामी पांच अगस्त से प्रस्तावित आमरण अनशन को लेकर शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक दत्ता के नेतृत्व में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो से उनके आवास पर मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से विधायक को अवगत कराया तथा उनसे समर्थन एवं सम्मानजनक निष्पादन में सकारात्मक पहल का अनुरोध किया. दीपक दत्ता ने बताया कि सविता महतो ने 5 अगस्त को आमरण अनशन स्थल पर स्वयं पहुंचकर शिक्षकों की मांगों के प्रति समर्थन जाहिर करने का आश्वासन दिया है. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-of-jvp-shopkeeper-of-asanbani-to-deputy-commissioner/">Jamshedpur

: आसनबनी के जविप्र दुकानदार की उपायुक्त से शिकायत
श्री दत्ता ने बताया कि प्रस्तावित आमरण अनशन के समर्थन में पांच अगस्त को सरायकेला-खरसांवा जिला से लगभग 1000 शिक्षक आंदोलन स्थल पर पहुंचेंगे. प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष मानिक प्रसाद सिंह, महासचिव सुदामा मांझी, अमर सिंह उरांव , बुद्धेश्वर साहू, गदाधर महतो, चंद्र मोहन चौधरी, अश्विनी कुमार मिश्रा, तरणी प्रसाद साहू, विनोद कुमार, मोहम्मद शमीम अंसारी, श्रीमती शीला झा, विजय कुमार तिवारी, हिमांशु शेखर महतो, मोहम्मद अख्तर हुसैन एवं संदीप कुमार आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tree-fell-on-kiriburu-badajamada-main-road-traffic-halted/">Kiriburu

: किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन ठप
उल्लेखनीय है कि प्राथमिक, माध्यमिक तथा महाविद्यालय स्तर के सभी शिक्षकों के लिए राज्यकर्मियों की भांति सुनिश्चित वृद्धि उन्नयन योजना (MACP) की स्वीकृति, एक तनवार 2006 के पूर्व से नियुक्त एवं पदस्थापित प्राथमिक शिक्षकों के मूल कोटि के वेतन निर्धारण में व्याप्त विसंगतियों का समाधान तथा गृह जिला से सुदूर पदस्थापित शिक्षकों को अपने गृह जिला में स्थानांतरण एवं पदस्थापन के लिए स्थानांतरण नियमावली में आवश्यक संशोधन की मांग को लेकर प्रदेश भर के शिक्षक लंबी अवधि से आंदोलित हैं. प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि विगत 22 नवंबर 2022 को मुख्यमंत्री कार्यालय घेराव के बाद मुख्यमंत्री द्वारा इन मांगों के प्रति सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक मांगें नहीं मानी गयीं हैं. सरकार की उदासीनता से दुखी एवं आक्रोशित शिक्षक समाज आगामी पांच अगस्त से राजभवन के समक्ष आमरण अनशन पर बैठने को विवश हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneurs-and-municipal-corporation-face-to-face-regarding-holding-tax/">Adityapur

: होल्डिंग टैक्स को लेकर उद्यमी व नगर निगम आमने-सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही