Search

 
 
 

आदित्यपुर : जन वितरण प्रणाली का अगस्त माह का कोटा सरकार ने किया शून्य

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जन वितरण प्रणाली का अगस्त माह का कोटा झारखंड सरकार ने यह कहकर शून्य कर दिया है कि डीलरों के पास बचे अनाज अगस्त माह में कार्डधारकों को देने के लिए पर्याप्त हैं. वहीं जन वितरण प्रणाली के डीलरों ने कार्डधारकों को अनाज देने से इंकार कर दिया है कि उनके पास अनाज नहीं है. अब सरकार और जन वितरण प्रणाली के इस द्वंद में जिले के लाखों कार्डधारकों को अगस्त माह का राशन नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : दरभंगा">https://lagatar.in/darbhanga-the-road-being-built-at-a-cost-of-413-crores-sank-became-a-6-feet-circular-pit/">दरभंगा

: 413 करोड़ की लागत से बन रही सड़क धंसी, बन गया 6 फीट गोलाकार गड्ढा
इधर डीलर और कार्डधारकों में असमंजस की स्थिति को देखते हुए फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने सरकार के इस कदम का विरोध किया है कि आखिर जब हर महीने सरकार डीलरों के स्टॉक को शून्य कर देती है और हर माह कटौती कर ही अनाज का आवंटन करती है तो डीलरों के पास बैलेंस अनाज कहां से आया. एसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी और प्रदेश के उपाध्यक्ष फुलकांत झा ने कहा कि सरकार डीलरों को जबरन चोर बनाने में लगी है. अगर यही स्थिति रही तो पूरे प्रदेश के जन वितरण प्रणाली के दुकानदार आंदोलन को विवश होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही