Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : हौसलों के उड़ान को उम्र की बाधा नहीं रोक सकती - प्रेमलता

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : हौसलों के उड़ान को उम्र की बाधा नहीं रोक सकती. उक्त बातें शहर की महिला पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल ने आदित्यपुर में कही. वे बंग बंधु परिषद महिला समिति की पूर्वी क्षेत्र जोनल मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं थीं. उन्होंने सरल व जोशपूर्ण शब्दों से महिलाओं में जोश भरा. उपस्थित महिलाओं ने उनकी जोश भरी बातें सुनकर अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति का संकल्प दोहराया. जोनल मीटिंग में कोलकाता से हिस्सा लेने पहुंची राष्ट्रीय महिला समिति की प्रथम अध्यक्ष पुष्पा मूंदड़ा ने बताया कि आज समिति की ईस्ट जोन की राष्ट्रीय बैठक हो रही है. जिसमें पूरे ईस्ट जोन से 100 की करीब महिलाएं शामिल हुई हैं. इसे भी पढ़ें :चेशायर">https://lagatar.in/cheshire-home-road-land-scam-bharat-prasad-and-rajesh-rai-sent-to-jail-debate-on-remand-tomorrow/">चेशायर

होम रोड लैंड स्कैम: भरत प्रसाद और राजेश राय भेजे गये जेल, रिमांड पर बहस कल

समिति महिला सशक्तिकरण व ग्राम विकास की कई योजनाएं चला रही है 

[caption id="attachment_688128" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/04rc_m_95_04072023_1-1-1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> समिति की महिलाएं प्रेमलता को सम्मानित करते हुए.[/caption] उन्होंने बताया कि बंग बंधु परिषद पूरे देश में ग्रामीण क्षेत्रों में एकल विद्यालय के माध्यम से बच्चों को प्राथमिक शिक्षा देने का काम करती है. इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला सशक्तिकरण और ग्राम विकास की कई अन्य योजनाएं भी संचालित करती है. बैठक में कोलकाता से ईस्ट जोन चैप्टर की चेयरपर्सन शांता शारदा, महिला समिति की की चेयर पर्सन विमला दमानी, वहीं चेन्नई से ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी चेतना कांवटिया शामिल हुई जो अपनी आगामी योजनाएं से महिलाओं को रूबरू कराया और लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-two-arrested-for-selling-illegal-lottery-tickets-went-to-jail/">चाईबासा

: अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले दो गिरफ्तार, भेजा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही