Search

 
 
 

आदित्यपुर : गुमटी बस्ती की हालत दयनीय, मेयर व अपर नगर आयुक्त को कराया अवगत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 20 की गुमटी बस्ती की हालत दयनीय हो गई है. बस्ती की सड़कें खोद कर नारकीय बना दी गई है. बिजली का पोल गिरने की स्थिति में हैं. इस बात से बस्ती के टीएमसी के युवा जिलाध्यक्ष बाबू तांती ने मेयर विनोद श्रीवास्तव और अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद को अवगत कराया है. बाबू तांती ने बताया कि इन दिनों वार्ड नंबर 20 में सारे अधूरे कार्य को पूरा करने का अभियान चल रहा है. नाली बनाने आदि के लिए बस्ती के सड़कों को खोद दिया गया है, जिससे बस्ती की स्थिति नारकीय हो गई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-bjp-leader-demands-opening-of-closed-mines-of-saranda/">किरीबुरु

: भाजपा नेता ने सारंडा की बंद खदानों को खुलवाने की मांग की

पाईप लाईन कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया

[caption id="attachment_521727" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/aditypur-narkiy-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> गुमटी बस्ती में खोदी गई सड़कें.[/caption] पिछले चार पांच दिनों से बिना नापी किये बस्ती की सड़कों को खोद दिया गया है. इसके वजह से कई घरों का जलापूर्ति पाईप लाईन कनेक्शन क्षतिग्रस्त हो गया है. बस्ती के आधे से ज्यादा घरों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है. नाली खोदने की वजह से एक बिजली का पोल गिरने की स्थिति में आ गई है. जो बड़े हादसे को निमंत्रण दे रही है. लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बाबू तांती ने इस कदर बस्ती में खोदे गए गड्ढे की जांच की मांग की है. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-natures-charisma-no-motor-no-pipe-no-tap-continuous-water-coming-out-of-boring/">चांडिल

: कुदरत का करिश्मा, ना मोटर, ना पाईप, ना नल, बोरिंग से निरंतर निकल रहा पानी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही