Search

आदित्यपुर : तालाब भरकर बनाए जा रहे सिटी रेसिडेंसी के ओनिक्स मॉल निर्माण की होगी जांच

  • आदित्यपुर नगर निगम को मिला जांच आदेश
  • आरटीआई कार्यकर्ता ने नगर निगम से मांगी 10 बिंदुओं पर जानकारी
  • चोरी छिपे चल रहा है निर्माण कार्य
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर के सिटी रेसिडेंसी के बिल्डर सौरभ अग्रवाल द्वारा तालाब भरकर किए जा रहे ओनिक्स मॉल निर्माण की जांच का आदेश नगर निगम कार्यालय आदित्यपुर को मिला है. बता दें कि इस मामले में नक्शा पास करने का ऑथोरिटी नगर ही है. ऐसे में अब आरटीआई कार्यकर्ता और प्रबुद्ध वरिष्ठ नागरिक प्रो. सुरेंद्र कुमार महतो ने नगर निगम से 10 बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी मांगी है. बता दें कि यहां अब भी चोरी छिपे निर्माण कार्य चल रहा है, जिसको लेकर प्रो. महतो ने गम्हरिया के अंचलाधिकारी को समय समय पर आगाह करते रहते हैं. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-jalminar-installed-but-no-connection-15-families-troubled-by-water-shortage/">हजारीबाग

: जलमीनार तो लगा, मगर नहीं मिला कनेक्शन, 15 परिवार पानी की किल्लत से परेशान
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adityapur-RTI-Dr-Surendr-Kumar-Mahato-.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत सूचना प्राप्त करने के लिए आवेदन पत्र नगर निगम के जन सूचना पदाधिकारी को भेजा है. जिसके तहत उन्होंने मेसर्स सिटी रेसीडेंसी इंडिया प्रा० लिमिटेड जो रियल एस्टेट सेक्टर का एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान है, और जिसका GSTN 20AACCC6036F1ZA और CIN U45200JH2005PTC011134 है, के द्वारा, मौजा-दिन्दली, आदित्यपुर के खाता संख्या - 16 (नया ), 13(पु०) सर्वे प्लॉट न० 1206 (नया ), संभवतः 1656(पु०) पर एक ONYX MALL नामक एक बहुमंजिले व्यवसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका भवन प्लान एवम बिल्डिंग परमिट आदित्यपुर नगर निगम द्वारा अनुमोदित एवम निर्गत है. कार्यालय में समर्पित उक्त भूखंड, जिसपर Onyx Mall का निर्माण कार्य किया जा रहा है, का खतिहानी दस्तावेज एवम भूखंड के क्षेत्रफल की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-resolution-taken-to-make-bjp-victorious-in-single-campaign-meeting/">लातेहार

: एकल अभियान की बैठक में भाजपा को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प
दूसरे बिंदू पर उन्होंने कहा है कि आदित्यपुर नगर निगम से स्वीकृत एवं अनुमोदित इस मॉल के निर्माण के नक्शा की अभिप्रमाणित प्रतिलिपियां उपलब्ध कराई जाय. साथ ही इस मॉल के निर्माण के लिए निगम कार्यालय आदित्यपुर से निर्गत बिल्डिंग परमिट की अभिप्रमाणित प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराई जाय. इसके अलावा अंचल कार्यालय गम्हरिया से निर्गत उक्त भूखंड़ का अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराई जाय जिसपर निर्माण कार्य किया जा रहा है की मांग की है. प्रो. महतो ने इस निर्माण कार्य के लिए पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन मंत्रालय एवम pollution control board से निर्गत अनापत्ति प्रमाणपत्र की प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही उपरोक्त अंकित भूखंड के क्रेता एवम विक्रेता का नाम पता तथा अद्यतन सेल डीड की सत्यापित प्रतिलिपि भी उपलब्ध कराने की मांग की है. सेल डीड उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति में क्रेता एवम विक्रेता के बीच हुए अद्यतन सेल एग्रीमेंट की सत्यापित प्रतिलिपि की मांग की गई है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/kn-tripathi-did-a-road-show-appealed-to-the-residents-of-latehar-to-make-them-victorious/">लातेहार

: केएन त्रिपाठी ने पैदल रोड शो किया, लोगों से विजयी बनाने की अपील की
ज्ञात हो कि तत्कालीन विशेष पदाधिकारी आदित्यपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अब नगर निगम, आदित्यपुर) ने सौरभ अग्रवाल, जो वर्तमान में M /S City Residency India Pvt limited के प्रोप्राइटर हैं, के द्वारा इन भूखण्डो पर भवन बनाने का नक्शा प्रस्तुत करने एवम उसके सत्यापन करवाने के क्रम में विशेष पदाधिकारी महोदय ने अपने पत्रांक 176 दिनांक 27.3.2004 द्वारा आयडा (अब जियाडा, आदित्यपुर क्षेत्रीय कार्यालय) को प्रतिवेदित किया था कि सौरभ अग्रवाल द्वारा जिस स्थल पर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वह स्थल 100 वर्षों से अधिक दिनों का भरा हुआ तालाब की भूमि है, जिन्हें पाटकर वहां भवन निर्माण कार्य हो रहा है. अतः बिना मिट्टी जांच के वहां बहुमंजिली इमारतें बनाने से कभी भी भयंकर दुर्घटना हो सकती है. इसके बावजूद भी आयडा एवम बिल्डर्स की मिलीभगत एवम लापरवाही तथा लेन देन के कारण वहां अवस्थित कई तालाबों को भरकर निर्माण कार्य करवाएं गए हैं. और अभी भी जिस भूखंड पर मॉल का निर्माण कार्य हो रहा है, वह भी एक बड़ा तालाब की भरी हुई भूमि है, जिसे मूल भूधारी स्व० काशी नाथ महतो एवम उनके पाल्यों (जो झारखंड के कुर्मी महतो जाति के हैं) ने इसी सौरभ अग्रवाल बिल्डर्स के हाथों CNT Act 1908 की धारा 46 (b) का उल्लंघन कर बेच दिया और दोनों ने साजिश कर माननीय कोर्ट का उल्लंघन कर तालाब को मिट्टी से भर दिया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-resolution-taken-to-make-bjp-victorious-in-single-campaign-meeting/">लातेहार

: एकल अभियान की बैठक में भाजपा को विजयी बनाने का लिया गया संकल्प
साथ ही तालाब को भरकर एवम उसपर निर्माण कार्य को प्रारंभ कर बिल्डर्स ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस निर्णय (civil appeal no 4787/2001 Hinch Lal Tiwary Vrs Kamala Devi and others ) का उल्लंघन किया है, जिसमे माननीय कोर्ट ने कहा है कि किसी भी तालाब/जल स्रोत को भरकर कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है. प्रो. महतो ने कहा है कि आवेदक द्वारा विशेष पदाधिकारी अक्षेस, आदित्यपुर का उक्त पत्र एवम माननीय सुप्रीम कोर्ट का निर्णय संलग्न कर आदित्यपुर नगर निगम के अधिकृत email एवम नगर प्रशासक के व्हाट्सएप नंबर पर इस निर्माण कार्य को रोकने एवम आवश्यक कार्रवाई करने हेतु कई बार सूचना भेजी जा चुकी है, लेकिन अबतक निगम ने उक्त बिल्डर्स के द्वारा उक्त स्थल पर किए जा रहे निर्माण कार्य के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं किया है, अतः बाध्य होकर सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अन्तर्गत आवेदक को इन सूचनाओं की मांग करनी पड़ रही है, ताकि सभी साक्ष्य के साथ अग्रेतर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष इस मामला को उठा सकूं. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/chakradharpur-drm-inspected-manoharpur-railway-station-2/">किरीबुरु

: ईको टूरिज्म के रुप में घाघरथी झरना को विकसित करने का कार्य शुरू

आदित्यपुर : आधुनिक पावर ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adhunik-Student-Samman.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)कांड्रा के पदमपुर स्थित बिजली बनाने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड (एपीएनआरएल) प्रबंधन ने पांच गांव के 14 बच्चों को जैक बोर्ड, सीबीएसई और आईसीइसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया है. शनिवार को कंपनी परिसर के संकल्प भवन में आयोजित कार्यक्रम में अपने परिजनों संग पहुंचे पांच गांव श्रीरामपुर, पदमपुर, बिकानीपुर, बालीडीह और छोटा हरिहरपुर के 14 बच्चों आकाश नायक, अमृत हांसदा, आशा हांसदा, जुली नायक, ज्योति मुर्मू, पायल नायक, सूरज बास्के, सौविक मंडल, सुशांत मंडल, सपना बास्के, पार्वती हेम्ब्रम, सविता बास्के, अनूप मुर्मू और शिवा माझी को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर उनका सम्मान किया गया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/chakradharpur-drm-inspected-manoharpur-railway-station-2/">किरीबुरु

: ईको टूरिज्म के रुप में घाघरथी झरना को विकसित करने का कार्य शुरू
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एपीएनआरएल के ऑपरेशन्स एंड मेंटेनेंस प्रमुख एम एन सिंह ने बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया. इस अवसर पर बच्चों को सम्बोधित करते हुए एम एन सिंह ने कहा कि बच्चे किसी भी क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन के रूप में सम्मान अवश्य मिलना चाहिए ऐसा होने से बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए और अधिक प्रेरित होते हैं. इनके अलावा उत्क्रमित विद्यालय- पदमपुर की प्राचार्या जोबा मंडल, उत्क्रमित विद्यालय-हरिहरपुर के प्रधानाचार्य हरेन्दर पाठक और पंचायत कमिटी सदस्य लक्ष्मी मुर्मू ने भी सम्मान समारोह में उपस्थ्ति होकर छात्र-छात्राओं सम्मानित कर अपने आशीर्वचनों बच्चों में ऊर्जा भर दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chess-competition-organized-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित
कंपनी के कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स के बलजीत संसोआ और अनिल सरदार भी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन संजीत सिन्हा ने किया. कार्यक्रम के अंत में सीएसआर के संजीत सिन्हा ने कहा कि कंपनी के द्वारा ऐसी सार्थक पहल की गईं है, जिससे गांव के बच्चों का उत्साहवर्धन होगा, मनोबल बढ़ेगा और वे आगे बढ़ेंगे और भविष्य में राज्य के साथ साथ देश का नाम रोशन करेंगे. इसे भी पढ़ें : गांडेय">https://lagatar.in/gandeya-assembly-by-election-kalpana-sorens-mega-road-show-on-the-last-day-of-election-campaign/">गांडेय

विधानसभा उपचुनाव : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कल्पना सोरेन का मेगा रोड शो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp