Search

 
 
 

आदित्यपुर : बकरीद की नमाज अदा कर देश दुनिया में शांति व भाईचारा का दिया गया संदेश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के ईदगाह और मस्जिदों में सुबह 8 बजे त्याग और बलिदान का त्योहार बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अदा की और एक दूसरे से गले मिल बधाइयां दी. बस्ती के सदर मो. यूनुस खान ने नमाज अदा करने के बाद देश और दुनिया में शांति भाईचारा का संदेश दिया. बस्ती के ईदगाह में लोगों की संख्‍या को देखते हुए सारी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गईं थी. सुरक्षा के ल‍िहाज से आसपास के इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. थाना प्रभारी राजन कुमार स्वयं सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे. इसे भी पढ़ें :पटना:">https://lagatar.in/patna-chief-minister-nitish-kumar-congratulated-bakrid-district-administration-in-alert-mode/">पटना:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बकरीद की बधाई, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन

सोशल मीडिया पर प्रशासन की पैनी नजर

इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की पैनी नजर रही. पुलिस धार्मिक वैमनस्यता वाली पोस्ट पर नजर रख रही थी. इसके लिए पुलिस की खास टीम सोशल मीडिया पर नजर रखे हुए थी. बता दें कि कल शाम पुलिस फ्लैग मार्च कर पहले ही बकरीद शांति से मनाने का संदेश दे चुकी थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुस्लिम बहुल इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था का आदेश आलाकमान से प्राप्त है. धार्मिक स्थलों के आस-पास ट्रैफिक गतिविधियों को सामान्य करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है. वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-there-is-a-lot-of-potholes-on-the-road-how-will-the-devotees-go-to-babas-door-in-sawan/">बहरागोड़ा

: सड़क पर है गड्ढों की भरमार, सावन में भक्त कैसे जाएंगे बाबा के द्वार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही