Adityapur (Sanjeev Mehta) : 17 वर्षों से डुमरा से होकर हाथनादा जाने वाली जर्जर सड़क को पुननिर्माण करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कुनामारचा में एक बैठक की. जिसमें सरायकेला विधानसभा के भाजपा नेता रमेश हांसदा उपस्थित हुए. ग्रामीणों ने कहा कि वर्ष 2005 में इस सडक का निर्माण हुआ था, आज इस सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है. रोजाना 15 से 20 गांव के लोग इस रास्ते से आना जाना करते हैं. गर्भवती महिलाओं व मरीजों को अस्पताल ले जाने मे काफी मुश्किल होती है. इस सड़क को बनाने को लेकर कई बार चुनाव भी बहिष्कार किया गया. कई ग्रामीणों पर केस मुकदमा भी हुआ फिर भी यह सड़क नहीं बनी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-members-of-national-movement-for-old-pension-welcomed-the-implementation-of-old-pension-scheme/">आदित्यपुर
: पुराना पेंशन स्कीम लागू करने पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन के सदस्यों ने किया स्वागत
: गणेश महाली ने केंद्रीय राज्यमंत्री से की मुलाकात
: पुराना पेंशन स्कीम लागू करने पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन के सदस्यों ने किया स्वागत
सरायकेला विधायक को विकास से कोई सरोकार नहीं : रमेश
ग्रामीणों ने कहा कि इस सड़क के निर्माण हेतु स्थानीय विधायक और राज्य के परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन को भी कई बार आवेदन दिया गया परंतु आज तक इस सड़क की मरम्मति नहीं हुई. सड़क पुननिर्माण करने को लेकर गांव वालों ने भाजपा नेता रमेश हांसदा संग बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई. भाजपा नेता रमेश हांसदा ने कहा कि सरायकेला विधायक को विकास से कोई लेना देना नहीं है. सड़क, पुल, पुलिया का निर्माण स्थानीय विधायक सह मंत्री के एजेंडे में नहीं है. सड़क निर्माण होने तक जनता की इस लडाई में साथ रहेगें. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ganesh-mahali-meets-union-minister-of-state/">आदित्यपुर: गणेश महाली ने केंद्रीय राज्यमंत्री से की मुलाकात
Leave a Comment