Search

 
 
 

आदित्यपुर : सांसद सुनील महतो की हत्या का नहीं खुला राज, शहीद का दर्जा मिले : फ़ूलकान्त

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जमशेदपुर के दिवंगत सांसद सुनील महतो की हत्या का 17 वर्षों में भी राज नहीं खुला है. आज उनकी शहादत पर इन्हें नमन करता हूं और मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन से उन्हें शहीद का दर्जा देने और उनके परिवारों को अतिरिक्त लाभ देने की मांग करता हूं. उक्त बातें छोटा गम्हरिया शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित करने के बाद कांग्रेस के वरीय जिला उपाध्यक्ष फ़ूलकान्त झा ने कही है. बता दें कि आज से 17 वर्ष पूर्व सांसद सुनील महतो की हत्या पूर्वी सिंहभूम के बाघुड़िया में नक्सलियों ने कर दी थी. तब से लेकर आज तक उनकी हत्या के राज से पर्दाफाश नहीं सका है. इसे भी पढ़ें : NIA">https://lagatar.in/nia-investigation-revealed-politburo-member-pramod-mishra-was-involved-in-propagating-maoist-ideology/">NIA

जांच में खुलासा, पोलित ब्यूरो सदस्य प्रमोद मिश्रा माओवादी विचारधारा प्रचार में था शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/Adityapur-Phoolkant-Jha-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आज छोटा गम्हरिया स्थित समाधि स्थल पर 17वां शहादत दिवस मनाया गया. शहीद सुनील महतो स्मृति रक्षा समिति की ओर से आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनों ने सांसद की समाधि पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी है. जिसमें उनकीं पत्नी पूर्व सांसद सुमन महतो, मां खादो देवी, आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सुसेन महतो, दिल मोहन महतो, बादल महतो, बड़कू महतो, शिवा ठाकुर, दत्ता मंडल, शापू महतो, धर्मु लोहार, संजय महतो, राजेंद्र वर्मा, लखींद्र प्रधान, बबलू खां, बबलू अंसारी, सुनील मुंडा आदि शामिल रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही