Search

 
 
 

आदित्यपुर : वार्ड 17 के शांति नगर में तीन घरों में चोरी, मौका-ए-वारदात से मिला चोर का फोन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : वार्ड-17 के शांति नगर में मंगलवार की रात को चोरों ने एक साथ तीन घरों में चोरी की है. हालांकि मौके पर घरवालों को चोर का मोबाइल मिला साथ ही चोर की हरकत भी पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. वहीं, मोबाइल के आधार पर पुलिस ने चोर की पहचान नदीम अहमद के रूप में की है. वह जमशेदपुर बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह बी ब्लॉक रोड नंबर दो लाइन नंबर तीन का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-miscreants-robbed-a-passenger-on-tatanagar-station-main-road/">जमशेदपुर

: टाटानगर स्टेशन मेन रोड पर दो बदमाशों ने यात्री को लूटा

इलाके में अक्सर गांजा पीने आता था चोर 

चोरी की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पार्षद नीतू शर्मा को दी. इसके बाद पार्षद मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवारों को लेकर थाना पहुंची और चोरी की जानकारी देते हुए मौका ए वारदात से चोर का मोबाइल पुलिस को सौंपा. बताया जा रहा है कि चोर इलाके में अक्सर गांजा पीने आता था. उसे क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी थी. बीती रात उसने राजेन्द्र सिंह, रूपेश सिंह और मोहन के घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए मोबाइल गहने सहित करीब 70 हजार रुपये के सामानों की चोरी की है. पुलिस चोर को मोबाइल में मिले तस्वीर और पते से गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-a-pond-like-pit-in-the-middle-of-the-road-became-a-problem-for-the-passers-by/">चांडिल

: राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना बीच सड़क का तालाबनुमा गड्ढा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही