Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : शराब व फर्नीचर दुकान का एस्बेस्टस काटकर लाखों की हुई चोरी, एक पकड़ाया

Adityapur (Sanjeev Kumar Mehta) : आरआईटी थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं घटित हो रही है. ताजा मामला थाना से महज चंद कदम की दूरी पर घटित हुआ है. मार्ग संख्या चार जागृति मैदान के सामने स्थित शराब दुकान व फर्नीचर दुकान में शुक्रवार देर रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने दुकान के छत पर चढ़कर एस्बेस्टस की सीट को काटकर दुकान में प्रवेश किया तथा दुकान के तिजोरी में रखे कैश लेकर फरार हो गए. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-all-jharkhand-primary-teachers-association-paid-tribute-to-the-late-jagarnath-mahato/">चांडिल

: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत जगरनाथ महतो को दी श्रद्धांजलि

 जांच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक शराब दुकान में करीब डेढ़ लाख तथा बगल के ही फर्नीचर दुकान से 25 हजार कैश की चोरी हुई है. शनिवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि छत टूटा हुआ है. इसके बाद जांच में पता चला कि दुकान के तिजोरी से पैसे गायब हैं. दोनों दुकानदारों द्वारा तत्काल चोरी की सूचना आरआईटी पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है. आरआईटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी जांच के आधार एक संदिग्ध को आदित्यपुर थाना से सटे अलकतरा ड्रम बस्ती से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से चोरी के कुछ पैसे भी बरामद किया है. वही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है. थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने दावा किया है कि इस घटना में शामिल एक संदिग्ध चोर को पकड़ लिया जाएगा. उन्होंने बताया कि चोरी के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-power-supply-will-remain-disrupted-for-four-hours-on-april-8-in-meghahatuburu-a-type-residential-area/">किरीबुरू

: मेघाहातुबुरु ए-टाईप आवासीय क्षेत्र में आठ अप्रैल को चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही