Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : 20 से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन होगा, पूर्व सीएम व सांसद ने लिया तैयारी का जायजा

Advertisement
Advertisement
  • कांड्रा स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Adityapur (Sanjeev Mehta)20 को कांड्रा स्टेशन में होने वाले आंदोलन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की शाम पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा कांड्रा जंक्शन पहुंची जिसका कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से अगुआंनी की. आपको बता दें कि कोरोना काल से रेलवे ने फरमान जारी कर कांड्रा जंक्शन में पूर्व की भांति जो ट्रेन जैसे टाटा दुर्ग अप एंड डाउन, टाटा छपरा कटिहार लिंक एक्सप्रेस, हटिया हावड़ा क्रिया योगा एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव रद्द कर दिया था, जो अब भी यथावत है. इसे भी पढ़ें : रंजीत">https://lagatar.in/many-news-from-ramgarh-including-ranjits-meeting-with-the-vice-president-of-the-national-safai-karmachari-commission/">रंजीत

ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष से की मुलाकात समेत रामगढ़ की कई खबरें
कोरोना समाप्ति के बाद भी अब तक ट्रेनों का पुनः ठहराव नहीं होना जनता के लिए बहुत असुविधा का कारण बनता जा रहा है. कई वर्षों से रेलवे के साथ पत्राचार, धरना हो चुका है. अब कांडरावासियों ने रेल चक्का जाम का निर्णय लिया है. जिसका नेतृत्व पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रकाश कुमार राजू कर रहे हैं. पिछली बार के आंदोलन के समय रेलवे के सभी पदाधिकारी ने कहा था उनकी मांगें पूरी कर दी जाएगी. लेकिन अब तक पूरा नहीं हुआ है, यदि रेलवे हमारी 15 सूत्री मांग को 19 जनवरी तक पूरा नहीं करती है तो 20 तारीख को सुबह 10:00 बजे से सामूहिक रूप से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन यहां के प्रबुद्ध नागरिकों और समाजसेवीयों के द्वारा किया जाएगा. प्रकाश राजू ने बताया कि यह अनशन अनिश्चितकालीन होगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-vinod-kumar-sawaiyan-becomes-district-president-of-adivasi-ho-samaj-mahasabha/">चाईबासा

: विनोद कुमार सावैयां बने आदिवासी हो समाज महासभा के जिलाध्यक्ष
जब तक हमारी मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक हम अनशन से नहीं उठेंगे. इसी आंदोलन को लेकर आज कांग्रेस की सांसद गीता कोड़ा और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा कांड्रा स्टेशन आकर यहां की जनता, यात्री, स्थानीय व्यवसायी और टेंपो संगठन के पदाधिकारी एवं टेंपो चालकों के साथ उनकी समस्याओं पर विचार विमर्श किया है. सभी ने यहां की जन मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि ट्रेन का ठहराव नहीं होने से व्यवसाय पर भी गहरा प्रभाव पड़ने की बात कही है. पूर्व में कांड्रा से लगभग 115 टेंपो चलते थे जो अब मात्र 40 से 50 टेंपो ही रह गए हैं. यदि यहां ट्रेनों का ठहराव पूर्व की भांति होती है तो यहां बेरोजगारी की जो समस्या है उस पर अंकुश लगाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-police-raid-in-dumri-hemp-crop-in-the-field-destroyed-2-arrested/">गिरिडीह

: डुमरी में पुलिस की छापेमारी, खेत में लगी गांजा की फसल नष्ट, 2 गिरफ्तार
यहां पर कंप्यूटरी कृत आरक्षण का समय बढ़ाने के लिए, रविवार को आरक्षण सिस्टम बहाल करने, शौचालय को जल्द से जल्द चालू करने, दोनों प्लेटफार्म पर एक-एक बड़े आकार का शेड बनाने, दोनों प्लेटफार्म पर टी स्टॉल का व्यवस्था देने, शौचालय की साफ सफाई नियमित करने, टाटा दानापुर आरा एक्सप्रेस के ठहराव, जम्मूतवी एक्सप्रेस का ठहराव, और कांड्रा से जयनगर दरभंगा के लिए एक नई ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग उनकी मुख्य है. उनके आंदोलन में समाजसेवी डॉ जोगेन्दर प्रसाद, दिवाकर मिश्रा (मनोज), समाजसेवी काशी नाथ कुम्भकार, जेबीकेएसएस के राहुल देव महतो, राम प्रसाद पाल, रामानन्द शर्मा, बसंत राम, सूर्य प्रकाश, अजय शुक्ला, महेश कालिंदी, दीपू रजक आदि शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-consecration-ceremony-at-shri-omkareshwar-dham-temple-trivenipuram-on-22nd/">रांची

: श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर त्रिवेणीपुरम में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 को

आदित्यपुर : वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह 14 को : पुरेंद्र

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Nagrik-Samman.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति द्वारा पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 14 जनवरी को आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 के वरिष्ठ नागरिकों सहित आम नागरिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया है. यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने दी है. पुरेंद्र नारायण सिंह ने बतलाया कि 14 जनवरी को दोपहर 2:00 बजे आदित्यपुर नगर निगम, वार्ड- 32 अंतर्गत रोड नंबर- 15 मैदान, आदित्यपुर-2 में 60 वर्ष से ऊपर के अभिभावकों, माता- बहनों एवं आम नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-consecration-ceremony-at-shri-omkareshwar-dham-temple-trivenipuram-on-22nd/">रांची

: श्री ओंकारेश्वर धाम मंदिर त्रिवेणीपुरम में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 को
सम्मान समारोह में सभी आमंत्रित अभिभावकों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाओं के साथ-साथ गिफ्ट भी प्रदान किया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान वार्ड- 32 की जन समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और जन सहयोग से समस्याओं के समाधान हेतु पहल की रणनीति बनाई जाएगी. कार्यक्रम के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही जनउपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी. संवाददाता सम्मेलन में पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा देव प्रकाश देवता, अधिवक्ता संजय कुमार, बैजू यादव, संजय शर्मा, पृथ्वी शर्मा, आशुतोष गुप्ता, ऋषि गुप्ता, अरविंद कुमार सिंह आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही