Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : टाटा-कांड्रा रोड की खराब स्ट्रीट लाइट को ठीक नहीं करने पर होगा आंदोलन-पुरेन्द्र

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : टाटा-कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की सभी बंद स्ट्रीट लाइट की मरम्मत 48 घंटे के अंदर प्रारंभ करें अन्यथा आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति जन सहयोग से जोरदार जन आंदोलन शुरू करेगी. उक्त बातें आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने कही है. बता दें कि 26 जून को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद से मिलकर खरकई ब्रिज से आरआईटी मोड़ तक टाटा-कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड के सभी बंद पड़े स्ट्रीट लाइट को पांच दिनों के अंदर चालू किए जाने की मांग की थी. जेडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर ने 29 जून से स्ट्रीट लाइट मरम्मत का काम शुरू करने का आश्वासन दिया था. परंतु 30 जून को भी मरम्मत का काम प्रारंभ नहीं किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-life-imprisonment-to-brother-in-law-ten-thousand-fine-for-the-murder-of-sister-in-law/">चाईबासा

: भाभी की हत्या के आरोप में देवर को आजीवन कारावास, दस हजार जुर्माना

दुर्गा पूजा से पूर्व सड़क की मरम्मत की मांग

पुरेंद्र नारायण सिंह ने उपायुक्त एवं जेआरडीसीएल से आकाशवाणी चौक, शेरे पंजाब चौक, एस टाइप चौक, आरआईटी मोड़, टोल ब्रिज मोड़, सुधा डायरी मोड़, लाल बिल्डिंग चौक, उषा मार्टिन मोड़ में ट्रैफिक सिग्नल लाइट लगाए जाने की मांग की है. साथ ही उन्होंने जेआरडीसीएल से टाटा-कांड्रा मुख्य एवं सर्विस रोड की दुर्गा पूजा से पूर्व मरम्मत एवं अलकतरा कारपेटिंग कराए जाने की मांग की है. जेआरडीसीएल के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्या प्रमोद ने बताया है कि मरम्मत एवं अलकतरा कारपेट करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही