Search

 
 
 

आदित्यपुर : बास्कोनगर में बंद घर का ताला तोड़ लाखों के आभूषण और 9 हजार नकदी ले उड़े चोर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बास्को नगर में चरण सिंह गागराई के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना गुरुवार देर रात की है. चरण सिंह सपरिवार घर में ताला बंद कर एक रिश्तेदार के घर गए थे. शुक्रवार सुबह वापस आने पर उन्होंने ताला टूटा पाया. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई. इस संबंध में पीड़ित ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत की है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-action-will-be-taken-by-sending-notice-to-defaulters-deepak-sahai/">आदित्यपुर

: बकायेदारों को नोटिस भेजकर की जाएगी कार्रवाई – दीपक सहाय
शिकायत में चरण सिंह ने बताया है कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण और 9 हजार नकदी की चोरी की है. घर में ताला बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. बता दें कि अभी हाल में एक सप्ताह पूर्व चोरों ने एस टाइप मुहल्ले में तीन घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि उन्होंने चोरी की घटना रोकने के लिए एक विशेष टीम गठित की है, जो सादे लिबास में क्षेत्र में सक्रिय रहेगी. शीघ्र ही वे चोरी की घटनाओं का खुलासा करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही