Search

 
 
 

आदित्यपुर : तीन कलयुगी बेटे वृद्ध मां को कर रहे प्रताड़ित

 
  • आधार कार्ड, बैंक खाता हड़पा, आंख का नहीं हो रहा ऑपरेशन, विधवा बेटी के पास छोड़ा
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर दिंदली बस्ती की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्ध महिला सविता रानी सरकार को 3 बेटों द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. वृद्ध महिला के पति रतन सरकार की मृत्यु के बाद संपत्ति विवाद को लेकर 3 बेटो द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने का सिलसिला जारी है. उसने जानमाल सुरक्षा की गुहार आदित्यपुर पुलिस से लगाई है. इसके बावजूद उसके महिला को न्याय नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : चतरा">https://lagatar.in/chatra-militants-opened-fire-left-leaflets-and-threatened-if-work-is-done-without-management/">चतरा

: उग्रवादियों ने की फायरिंग, पर्चा छोड़ दी धमकी… बिना मैनेज किये काम किया तो…
आज महिला बिस्तर पर पड़ी है. उसकी देखभाल नहीं हो रही है. महिला का आधार कार्ड, बैंक खाता बेटों ने हड़प लिया है. जिससे उसकी आंखों का ऑपरेशन भी नहीं हो पा रहा है. वैसे यह मामला सरायकेला कोर्ट में चल रहा है. लेकिन इस पर कोई सामाजिक पहल होने से शायद महिला का कुछ भला हो सकता है. जानकारी के अनुसार आदित्यपुर दिंदली बस्ती वार्ड संख्या 16 दास पाड़ा में रहने वाली वृद्धा सविता रानी सरकार ने आदित्यपुर थाने में मामले की लिखित शिकायत की थी. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/delhi-court-summons-arvind-kejriwal-on-17-february-on-eds-petition/">दिल्ली

की अदालत ने ईडी की याचिका पर अरविंद केजरीवाल को 17 फरवरी को तलब किया
इसमें इन्होंने बताया है कि कोरोना काल के दौरान 23 सितंबर 2020 को पति की मौत के बाद 3 बेटे अजय सरकार, विजय सरकार और संजय सरकार संपत्ति को लेकर प्रताड़ित कर रहे हैं. तीनों बेटों ने पिता द्वारा जमा किए गए 24 लाख रुपए फिक्स डिपाजिट को भी तोड़ कर 6 लाख आपस में बांट लिए. मेरे हिस्से में आने वाले 6 लाख रुपए में से 4 लाख रुपये घर बनवाने के नाम पर मंझले बेटे ने ले लिया. वृद्ध महिला ने लिखित शिकायत में बताया है कि घर से बेदखल करते हुए बेटों ने अब वृद्धा मां को विधवा बहन के घर जबरन छोड़ दिया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-mps-spent-rs-124-crore-utility-certificate-of-8-mps-not-submitted/">झारखंड

के सांसदों ने खर्च किए 124 करोड़, 8 सांसदों का उपयोगिता प्रमाण पत्र ही जमा नहीं
इसके अलावा बेटों ने आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र पेज 3 सेड नंबर 38 स्थित रवि एंटरप्राइजेज कंपनी जिस का संचालन बड़ा बेटा करता है. उस पर कब्जा कर लिया है. महिला ने लिखित शिकायत में बताया है कि पति ने आदित्यपुर क्षेत्र में 3 घर बनवाए थे, जिन पर बेटों का कब्जा है और संपत्ति संबंधित सभी कागजात भी बेटो ने पास रखे हैं. एक बेटा अपनी साली के बेटे का भरण पोषण कर रहा है, वहीं अपनी मां को नहीं पूछ रहा, है. जिस कारण उसकी बस्ती में भी निंदा हो रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/sgfi-cycling-competition-in-ranchi-from-tomorrow-600-players-from-across-the-country-will-participate/">रांची

में SGFI साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से, देशभर के 600 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

आदित्यपुर : राणा लोक जनशक्ति पार्टी के नगर अध्यक्ष मनोनीत

[caption id="attachment_843836" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Adityapur-Rana-Raut.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> राणा राउत.[/caption] Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर निवासी राणा राउत को लोकजनशक्ति पार्टी (राम विलास) का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इनका मनोनयन जिला अध्यक्ष मनोज पासवान ने प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान की अनुशंसा पर की है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-thieves-broke-asbestos-from-3-shops-in-maithon-and-took-away-goods-worth-thousands-including-cash/">धनबाद

: मैथन में 3 दुकानों का एसबेस्टस तोड़कर नकद सहित हजारों का सामान ले गए चोर
जिलाध्यक्ष मनोज पासवान ने बताया कि राणा राउत को 15 दिनों में नगर कमेटी का विस्तार करने को कहा है कि ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ गठबंधन दल को समर्थन कर सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही