Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: विद्यार्थियों को दिए गए एक्‍जाम फोबिया से उबरने के टिप्स

Advertisement
Advertisement
Adityapur :  न्यू कॉलोनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय में वर्ग दशम् के विद्यार्थियों के लिये विदाई समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के 156 विद्यार्थी शामिल हुए. बाल संसद तथा वर्ग नवम् के छात्र-छात्राओं द्वारा विद्यार्थियों को तिलक लगाकर आने वाली बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामनाएं दी गई. मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ. प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने विद्यार्थियों के उज्‍ज्‍वल भविष्य की कामना की. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpurs-life-line-swarnrekha-struggling-for-her-life/">जमशेदपुर

की लाइफ लाइन स्वर्णरेखा अपनी लाइफ के लिये संघर्षरत

आने वाला समय लक्ष्य प्राप्ति का समय

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/03/22mjsr3.jpg"

alt="" width="600" height="202" /> उन्होंने कहा कि आने वाला समय चुनौती तथा लक्ष्य प्राप्ति का समय है. परीक्षा एक ऐसा मुकाम होता है जिससे विद्यार्थी, परिवार, समाज, विद्यालय एक मानदंड के रूप में देखते हैं और सफलता उसका परिणाम होती है. विद्यार्थियों को परीक्षा फोबिया से निकलने के टिप्स भी दिए गए. बता दें कि विद्यालय के सभी विद्यार्थी को कोरोना समय से ही ग्रुप लर्निंग एवं मोहल्ला क्लास के जरिए पढ़ाई जारी रखने का टिप्स दिया गया था.

बीके झा ने विद्यार्थियों को करियर के बारे में जानकारियां दीं

इस मौके पर श्रीराम यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि बीके झा ने विद्यार्थियों को करियर के बारे में जानकारियां दीं. कार्यक्रम में जगन्नाथ, भबतारण, उषा कुमारी, पूनम गुप्ता, गीता कुमारी, उषा रानी, रंजना, अनीमा, अमिता आदि शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहीं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही