Search

आदित्यपुर : आज धूमधाम से प्रवीण सेवा संस्थान निकालेगा शोभायात्रा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर ही नहीं पूरे झारखंड का नंबर वन दुर्गा पूजा पंडाल प्रवीण सेवा संस्थान शनिवार को धूमधाम से आदित्यपुर में शोभायात्रा निकालेगी. इस शोभायात्रा के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होंगे. यह जानकारी संस्थान के महासचिव सत्य प्रकाश ने दी है. उन्होंने बताया कि प्रवीण सेवा संस्थान को शोभायात्रा निकालने की सशर्त अनुमति अनुमंडलाधिकारी राम कृष्ण कुमार ने दे दी है. बता दें कि प्रवीण सेवा संस्थान ने तकरीबन 80 लाख रुपए की लागत से दक्षिण भारत का खंडहरनुमा और गुफाओं को प्रदर्शित करता पंडाल का निर्माण कराया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-farmers-will-get-compensation-in-case-of-damage-to-kharif-crop/">आदित्यपुर

: खरीफ फसल की क्षति होने पर किसानों को मिलेगा मुआवजा
यह पूरे राज्य के पूजा पंडालों में अलौकिक होगा. अनुमंडलाधिकारी ने संस्थान को धीमी आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्र से गाने बजाने, यातायात व्यवस्था बाधित नहीं करने, पर्याप्त मात्रा में वोलेंटियर्स तैयार रखने, मदिरा सेवन निषेध सहित किसी भी प्रकार के बलवा आदि के लिए स्वयं जिम्मेदार होने की शर्त पर शोभायात्रा निकालने की अनुमति दी है. इस बार अलौकिक पंडाल निर्माण कराते हुए श्रद्धालुओं के लिए पंडाल का पट महालया के दिन से ही खोलने का निर्णय लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp