Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : समाजवादी नेता स्वर्गीय राम पारस सिन्हा को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

Adityapur (Sanjeev Mehta) : समाजवादी नेता और जय प्रकाश नारायण आंदोलन के सक्रिय सदस्य रहे राम पारस सिन्हा को 9वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार की शाम आदित्यपुर के समाजवादी नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. इसके लिए जयप्रकाश उद्यान स्थित टीओपी के पीछे एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. जिसमें शामिल नेताओं ने स्व. राम पारस सिन्हा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relationship-made-on-the-pretext-of-girlfriend-married-another-girl-went-to-jail/">जमशेदपुर

: प्रेमिका को झांसा देकर बनाए संबंध, दूसरी युवती से की शादी, गया जेल

राजद के फाउंडर सदस्य थे स्व. राम पारस 

कार्यक्रम में उपस्थित आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि स्व. राम पारस जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी विचारधारा जीवित है, चूंकि मनुष्य मरते हैं परंतु उनकी विचारधारा सदैव जीवित रहती हैं. वे शुरुआती दिनों में शिक्षा क्षेत्र से जुड़े रहे बाद में लोहिया के विचारधारा से जुड़े. 1965 में वे जमशेदपुर से सोशलिस्ट पार्टी से चुनाव लड़े थे. आदित्यपुर अक्षेस के बतौर उपाध्यक्ष भी रहे. इस दौरान उन्होंने आदित्यपुर में फैली महामारी में आंदोलन चलाकर टिस्को की मदद से सफाई व चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया था. राजद के गठन के बाद वे फाउंडर सदस्य बने. उन्होंने समाजवादी विचारधारा को ताउम्र फैलाने का काम किया. [caption id="attachment_574889" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/adityapur-Homage-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम को संबोधित करते पुरेन्द्र नारायण[/caption] इसे भी पढ़ें : थाने">https://lagatar.in/godda-sp-suspended-5-policemen-for-drinking-alcohol-in-police-station-watch-video/">थाने

में पी रहे थे शराब, गोड्डा एसपी ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

वक्ताओं ने रखे अपने-अपने विचार

श्रद्धांजलि सभा को विभिन्न वक्ताओं ने संबोधित किया और रामपारस सिन्हा को एक कुशल समाजवादी व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बताया. वक्ताओं ने कहा कि हमें विभिन्न जातियों में नहीं बल्कि पिछड़ा वर्ग के एक मंच पर आकर एकजुट होने की आवश्यकता है, यही आह्वान रामपारस सिन्हा ने किया था. तभी चारों स्तंभों में हमारी भागीदारी सुनिश्चित हो सकेगी. वक्ताओं में पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के अलावा यादव समन्वय समिति के संरक्षक एसएन यादव, समिति के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, रामचंद्र पासवान, उमाशंकर राम, नगीना सिंह, प्रमोद गुप्ता, पार्षद सिद्धनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजद के पूर्व प्रदेश सचिव देव प्रकाश देवता, आर के अनिल, राजेश यादव, सत्य प्रकाश सिन्हा, जवाहर सिंह मामाजी, अधिवक्ता संजय कुमार, सरदार सुखदेव सिंह, संजय शर्मा, सुनील सिंह, ओम प्रकाश आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही