Search

Adityapur: रक्तदान शिविर से आधुनिक पावर में दी गयी संस्थापक महादेव प्रसाद अग्रवाल को श्रद्धांजलि

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  संस्थापक दिवस के मौके पर गुरुवार को आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की याद में रक्तदान शिविर आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गयी.

86 यूनिट रक्त संग्रह

सरायकेला जिला के पदमपुर स्थित बिजली उत्पादन करने वाली कंपनी आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड में आयोजित रक्तदान शिविर में ग्रामीणों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेकर शिविर को सफल बनाया. इस अवसर पर रक्तवीरों ने 86 यूनिट रक्त दान किया. रक्तदान शिविर का आयोजन आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी ने गैर सरकारी संस्था वोलेंटियर ब्लड डोनर एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से कंपनी परिसर में स्थित स्वास्थ केंद्र `जीवनदायिनी` में किया गया.

निदेशक ने किया सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद

कंपनी के निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल ने शिविर में शामिल सभी रक्तदाताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान के समान और कोई दूसरा नहीं है, यह महादान है. मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि सभी रक्तदाताओं ने समाज के प्रति अपना अमूल्य योगदान देकर नायक होने का ओहदा हासिल किया है, वे सभी प्रशंसा के पात्र हैं. शिविर में पिंड्राबेड़ा, रामजीवनपुर, बडाहरिहरपुर, श्रीरामपुर,  छोटाहरिहरपुर, पदमपुर आदि गांव के अलावा आधुनिक पावर के कर्मचारियों व अधिकारीयों ने समाज के लिए पुनीत कार्य में अपना योगदान कर लोगों के लिए मिसाल पेश की.

संस्थापक की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी

आधुनिक पावर, सीएसआर विभाग के संजीत सिन्हा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया. इससे पूर्व  निदेशक निर्मल कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में कर्मचारियों और अधिकारियों ने कंपनी के संस्थापक स्वर्गीय महादेव प्रसाद अग्रवाल की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताये हुए मार्ग और सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली. अंत में धन्यवाद ज्ञापन एस के परवेज ने किया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-worked-to-crush-jharkhand-movement-champai-soren/">कांग्रेस

ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का किया कामः चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp