Search

 
 
 

कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को कुचलने का किया कामः चंपाई सोरेन

 
Ranchi: घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन के नामांकन सभा में चंपाई सोरेन शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने कभी आदिवासी, मूलवासियों के हित में नहीं सोचा. दलितों आदिवासियों के हित के लिए कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया. हमेशा झारखंड आंदोलन को कुचलने का काम किया. कांग्रेस ने झारखंड के साथ कभी न्याय नहीं किया. झारखंड आंदोलन को जब देश में भाजपा की सरकार बनी तो उस समय के तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने समझा. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/even-daughters-in-law-are-not-safe-in-hemant-government-babulal-marandi/">हेमंत

सरकार में बहू बेटियां भी सुरक्षित नहीं: बाबूलाल मरांडी

हो भाषा को किया जाएगा संरक्षित

हो भाषा को संरक्षित करने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वासन दिया है. इसका भी रास्ता खुलेगा और आठवीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा. भाजपा ही आदिवासियों का संरक्षण कर सकती है. पीएम मोदी और भाजपा सरकार ने आदिवासी महिला को देश का राष्ट्रपति बना दिया. जेएमएम कांग्रेस औऱ आरजेडी गठबंधन की सरकार में झारखंड का कभी विकास नहीं हो सकता है. संथाल परगना में आज बांग्लादेशी घुसपैठ हो रहा है. आदिवासियों के जमीनों को लूटा जा रहा है. अंग्रेजी साम्राज्य के खिलाफ आदिवासी समाज ने लड़ाई लड़ी. बिरसा मुंडा ने धनुष के दम पर अंग्रेजों को बाहर किया. आज उसी झारखंड को जेएमएम कांग्रेस की सरकार लूटने में लगी है. इसलिए आगामी चुनाव में झारखंड के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनानी जरूरी है. इसे भी पढ़ें -हेमंत">https://lagatar.in/paper-leak-and-corruption-prevalent-in-hemant-government-himanta/">हेमंत

सरकार में पेपर लीक और भ्रष्टाचार का बोलबालाः हिमंता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही