Search

Adityapur  : वृद्ध शांति निकेतन में गांधी-शास्त्री को किया नमन

Adityapur (Sanjeev Mehta) :  आदित्यपुर 2 स्थित रोड नंबर 10 में अवस्थित वृद्ध शांति निकेतन के वृद्धजनों ने अपने रजत जयंती वर्ष पर वृद्ध शांति निकेतन हॉल में बुधवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-minister-dc-and-sdo-paid-tribute-to-bapu-and-shastri/">Jamshedpur

: मंत्री, डीसी व एसडीओ ने किया बापू व शास्त्री को नमन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह मौजूद रहे. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर और दोनों महापुरुषों के तस्वीर पर फूल माला अर्पित की. अपने संबोधन में उन्होंने वृद्ध जनों से आशीष लेते हुए कहा कि आज इस संस्था ने रजत जयंती पूरी कर ली है. यह गर्व की बात है. उन्होंने वृद्ध जनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज बापू गांधी और ईमानदारी के प्रतीक लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्होंने संस्था की नींव रखी यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-if-sold-for-rs-1000-500-we-will-stay-away-from-development-bhaglu-soren/">Adityapur

: हजार-पांच सौ में बिके तो विकास से रह जाएंगे दूर – भगलू सोरेन
सांगठनिक विस्तार पर चर्चा करते हुए निकेतन के अध्यक्ष जगदीश मंडल ने कहा कि संस्था के पुनर्गठन में कभी चुनाव में न जाएं, चुनाव होने से संस्था में भतभेद होता है, चुनाव राजनीतिक संगठन का भाग है सामाजिक संगठन का नहीं. कार्यक्रम में उपाध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय, महासचिव निहार रंजन होर, सचिव आरएस साह, कोषाध्यक्ष बी के कुमार, अवधेश्वर ठाकुर, बालाकान्त झा, दुख हरण पंडित, अरविंद सिंह, राम नारायण सिंह, आरएन चौधरी, एपी रस्तोगी, आरसी रवानी, सुदामा प्रसाद गुप्ता, एसपी गुप्ता आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shri-shri-ram-temple-is-celebrating-its-golden-jubilee-year/">Adityapur

  : श्रीश्री राम मंदिर मना रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp