Search

 
 
 

Jamshedpur : मंत्री, डीसी व एसडीओ ने किया बापू व शास्त्री को नमन

 
Jamshedpur (Vishawjeet Bhatt) :  गांधी जयंती के अवसर पर मानगो गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, एसडीएम धालभूम शताब्दी मजूमदार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी सभी ने उनकी जयंती पर नमन किया. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-jharkhand-chetna-manch-remembered-gandhi-shastri-in-antyodaya-ashram-distributed-fruits-and-sweets-among-leprosy-patients/">Adityapur

: अंत्योदय आश्रम में झारखंड चेतना मंच ने याद किया गांधी-शास्त्री को, कुष्ठ रोगियों के बीच बांटा फल मिठाई

बापू का बलिदान हमें प्रेरणा देता है- बन्ना गुप्ता

बन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम सभी पूज्य बापू की 155वीं जयंती मना रहे हैं. बापू के सत्य, अहिंसा के बताये मार्ग आज भी हमारे लिए प्रासंगिक हैं. आजादी के आंदोलन में उनके त्याग, बलिदान हमें प्रेरणा देते हैं. उनके आदर्श और विचार को समझना होगा. एक ऐसा व्यक्ति जिसने न कभी शस्त्र उठाया, न कभी किसी के प्रति कठोर शब्द बोले, लेकिन सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलकर उन्होंने अंग्रेजों को खदेड़ने का काम किया. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-running-is-the-best-exercise-those-who-run-regularly-do-not-fall-ill-gm/">Kiriburu

:  दौड़ सर्वोत्तम व्यायाम, नित्य दौड़ने वाले बीमार नहीं पड़ते – जीएम

राष्ट्रपिता के आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज-अनन्य मित्तल

उपायुक्त अनन्य मित्तल ने राष्ट्रपिता को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा स्थापित आदर्श हमारे लिए प्रेरणापुंज है. जिला प्रशासन स्वच्छता के संबंध में तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, योजनाओं का लाभ देने, स्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए खुले में शौच मुक्त की दिशा में कृत संकल्पित है. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shri-shri-ram-temple-is-celebrating-its-golden-jubilee-year/">Adityapur

  : श्रीश्री राम मंदिर मना रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही