Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Kiriburu :  दौड़ सर्वोत्तम व्यायाम, नित्य दौड़ने वाले बीमार नहीं पड़ते - जीएम

  • रन फॉर डीएवी कार्यक्रम में भाग लिया डीएवी गुवा ने
Kiriburu (Shailesh Singh) :  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के छात्र-छात्राओं ने रन फॉर डीएवी कार्यक्रम में भाग लिया. यह कार्यक्रम डीएवी कॉलेज प्रबंधक समिति नई दिल्ली की ओर से पूरे देश में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम का शुभारम्भ डीएवी गुवा की प्राचार्य उषा रॉय के मार्गदर्शन में बीएसएल, सेल, गुवा के एचआर विभाग के महाप्रबंधक (जीएम) प्रवीण कुमार और एजीएम अमित तिर्की ने झंडी दिखाकर किया गया. मौके पर जीएम प्रवीण कुमार ने कहा कि दौड़ सर्वोत्तम व्यायाम है. नित्य दौड़ने वाले बीमार नहीं पड़ते हैं. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-shri-shri-ram-temple-is-celebrating-its-golden-jubilee-year/">Adityapur

  : श्रीश्री राम मंदिर मना रहा है स्वर्ण जयंती वर्ष
इस अवसर पर सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे. सभी धावकों ने डीएवी स्कूल से आरंभ कर कल्याण नगर, योग नगर, न्यू कैंप होते हुए गुवा थाना के सामने से दौड़ लगाते हुए डीएवी स्कूल के पास बने फिनिशिंग प्वांइट को पार किया. दौड़ के दौरान अधिकांश शिक्षक, अभिभावक और शिक्षिकाओं ने धावकों के साथ रहकर उनका उत्साहवर्धन किया. 12वीं विज्ञान की छात्रा रेश्मी महापात्रो बहुत थक जाने के बाद भी अनेक बार शिक्षकों के कहने के बावजूद किसी तरह का कोई सहयोग नहीं लिया, न ही एंबुलेंस में बैठी, अंततः अपना लक्ष्य पूर्ण किया. इस प्रतियोगिता में बालकों में माइकल जोजो (नवम ब) का विद्यार्थी प्रथम, रोहित गगरई (अष्टम ब) द्वितीय, फ्रैंकलीन जोह्न बाबा बारहवीं विज्ञान (तृतीय) रहा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-mining-department-seized-tractor-loaded-illegal-sand/">Adityapur

  : खनन विभाग ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
बालिकाओं में निहारिका मुखिया (दशम ब) प्रथम, आश्रिता सॉय (अष्टम अ) द्वितीय एवं श्रेया घोष (अष्टम ब) तृतीय स्थान पर रही. विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए प्राचार्य उषा रॉय ने कहा कि खेलकूद न केवल शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, अपितु मनोमस्तिष्क को भी संतुलित रखते हैं, जिससे बौद्धिक कार्यों में गति आती है. संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन वरिष्ठ शिक्षक पीके आचार्य ने किया. खेल शिक्षक बीके साहू का रन फॉर डीएवी कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा. मौजूद शिक्षकों में विकास मिश्रा, एके उपाध्याय, बीजी सिंह, पवन कुमार, शालिनी साहू, पुष्पांजलि नायक आदि उल्लेखनीय हैं. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-forest-department-conducted-awareness-rally-cum-morning-walk-with-school-children/">Kiriburu

  :  वन विभाग ने स्कूली बच्चों संग निकाली जागरुकता रैली सह प्रभात फेरी
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही