Search

 
 
 

आदित्यपुर : झपटमार गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, भेजा जेल

 
  • पुलिस ने छिनतई की दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झपटमार गिरोह के दो सदस्य को आरआईटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से छिनतई की दो मोबाइल और एक बाइक भी बरामद की है. आरआईटी पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी युवकों में सालडीह बस्ती का कार्तिक महतो और मंटू मैदान मांझी टोला का पवन गोराई शामिल है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-naxalites-plot-foiled-ied-recovered/">चाईबासा:

नक्सलियों की साजिश नाकाम, आईईडी बरामद
दोनों ने आरआईटी थाना अंतर्गत एलआईजी 283 निवासी गौतम कुमार सिंह के साथ मारपीट कर मोबाइल औऱ पैसे की छिनतई की थी. इस संबंध में आरआईटी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने दोनों के पास से छिनतई का दो मोबाइल और चोरी की बाइक बरामद की है. यह जानकारी थाना प्रभारी सागरलाल महथा ने दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही