Search

 
 
 

आदित्यपुर : छोटा गम्हरिया पंचायत में निर्मित दो सड़कों का हुआ उद्घाटन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : छोटा गम्हरिया पंचायत में 15वें वित्त आयोग मद से बनी दो सड़कों का बुधवार को समारोहपूर्वक उद्घाटन हुआ. पंचायत की मुखिया निरोला सरदार, उपमुखिया रेणु देवी, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो, पंचायत समिति सदस्य पूजा कुमारी व विकास कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य नेहा शर्मा, अनिता देवी, सुनिता देवी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर सड़क का उद्घाटन किया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-principal-district-judge-participated-in-yoga-for-life-yoga-for-nature-program/">आदित्यपुर

: “योगा फॉर लाइफ-योगा फॉर नेचर” कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधान जिला जज
बता दें कि छोटा गम्हरिया के निर्मल पथ रोड नंबर 6 में 7,66,800 रुपये की लागत से निर्मित शिव प्रसाद के घर से अमित पाण्डे के घर तक बनी सड़क और नरेश प्रसाद के घर से दिलीप सिंह के घर तक बनी सड़क का आज उद्घाटन किया गया है. इससे यहां के ग्रामीणों में हर्ष है. इस उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से अभय लाभ, माधव महतो, फिरन झा, अमित पांडे, विनोद श्रीवास्तव, मुकेश झा, गुड्डू कुमार, प्रीतम पात्रो समेत काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही