Search

 
 
 

आदित्यपुर : एस टाइप कॉलोनी की दो वर्ष पुरानी पानी की समस्या हुई दूर, लोगों में हर्ष

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 22 स्थित एस टाइप कॉलोनी के बिल्डिंग नंबर 38 एवं 39 में रहने वाले 24 परिवार दो वर्षों से पानी की समस्या से जूझ रहे थे. गुरुवार को इस समस्या का समाधान स्थानीय पार्षद सुधीर कुमार सिंह के प्रयास से हो गया. पार्षद ने बताया कि इसकी जानकारी मिलते ही उन्होंने मेयर और अपर नगर आयुक्त से बात की. इसके बाद पीएचडी के अधिकारियों और कर्मचारियों के सहयोग से पाइप लाइन को दुरुस्त करवाया जा रहा है. बता दें कि गर्मी शुरू होते ही आदित्यपुर में पेयजल की भीषण समस्या उत्पन्न हो जाती है, लोग पानी को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर हो जाते हैं. ऐसे में 24 परिवारों की दो साल से चल रही जलापूर्ति की समस्या का समाधान हो जाने से कॉलोनी वासियों में हर्ष है. इसे भी पढ़ें : जासूसी">https://lagatar.in/cbi-action-in-espionage-case-fir-registered-against-manish-sisodia-action-against-cm-kejriwals-advisor/">जासूसी

कांड में CBI का एक्शन, मनीष सिसोदिया के खिलाफ FIR दर्ज, सीएम केजरीवाल के सलाहकार पर भी कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही