Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा बांध कुली का युवक उज्ज्वल डे पांच दिनों से है लापता, परिजन परेशान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा थाना अंतर्गत रविवार 17 जुलाई को सुबह घर से निकला युवक उज्वल डे लापता हो गया है. युवक कांड्रा पंचायत अंतर्गत बांध कुली का रहने वाला है. परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. परिजनों ने कांड्रा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. हालांकि पुलिस भी पांच दिनों बाद युवक के बारे में कोई भी जानकारी हासिल नहीं कर पाई है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-government-ration-shop-opened-in-hilltop-huge-happiness-among-poor-beneficiaries/">किरीबुरु

: हिलटॉप में खुली सरकारी राशन की दुकान, गरीब लाभुकों में भारी खुशी

युवक का मोबाइल बता रहा  है स्विच ऑफ 

परिवार वालों के अनुसार उज्वल डे 17 जुलाई रविवार सुबह को कांड्रा के एक निजी कंपनी में जाने की बात कह कर घर से निकला था. पर आज पांच दिन होने को है पर वह वापस नहीं आया और उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है. पांच दिनों बाद भी युवक का कोई अता पता नहीं चल पाने से परिजन परेशान हैं. वही मोहल्ले में भी लोग हैरान हैं कि आखिर युवक कहां लापता हो गया 5 दिन पूर्व वह अपने घर से निकला था. लेकिन वह वापस नहीं लौटा. युवक के इस तरह से गायब होने पर उसके परिजन परेशान हैं. वहीं युवक के लापता होने से युवक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. इसे भी पढ़ें आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-devotees-will-now-read-the-glory-of-jadugodas-rankini-maa-in-books/">आदित्यपुर

: जादूगोड़ा की रंकिणी मां की महिमा को पढ़ेंगे श्रद्धालु अब किताबों में
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही