Search

 
 
 

आदित्यपुर : खड़ी बाइक में अनियंत्रित कार ने मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास खड़ी एक बाइक में अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी.  जिससे बगल में खड़े दो व्यक्ति को गंभीर चोट लगी है, दोनों घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है. बता दें कि कांड्रा थाना अंतर्गत इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार देर रात खड़ी बाइक को अनियंत्रित कार सवार ने टक्कर मार दी. जिसमें बाइक के बगल में खड़े दो लोग घायल हो गए. जिसकी सूचना पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा एंबुलेंस और थाना को दी गई. तत्काल मौके पर पहुंच एंबुलेंस कर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए . [caption id="attachment_396586" align="aligncenter" width="279"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/1-3.jpeg"

alt="" width="279" height="484" /> घायल हाइवा चालक पिंटू सरदार.[/caption] इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-road-is-jammed-for-hours-every-day-due-to-goods-vehicles-of-rungta-mines/">चाईबासा

: रूंगटा माइंस के मालवाहक वाहनों से टाटा मार्ग प्रतिदिन होता है घंटों जाम

पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा

पंप कर्मियों ने घटना के संबंध में बताया कि दो हाईवा ड्राइवर गम्हरिया झूरकुली निवासी सुनील सरदार और पिंटू सरदार ड्यूटी समाप्त कर हाईवा को खड़ी कर के पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे खड़े अपने मालिक का इंतजार कर रहे थे. उसी वक्त एक तेज रफ्तार अल्टो कार  ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इससे बाइक उछलकर कार पर गिरते हुए जमीन पर फेंका गई एवं बगल में खड़े दोनों ड्राइवर को भी चोट लगी है. दुर्घटना के बाद कार चालक कार लेकर फरार हो गया. जिसे पेट्रोलिंग कर रहे कांड्रा पुलिस ने पीछा कर गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा के पास पकड़ा एवं उसे अपने कब्जे में ले कार चालक समेत थाना ले आई. फिलहाल दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-tata-road-is-jammed-for-hours-every-day-due-to-goods-vehicles-of-rungta-mines/">चाईबासा

: रूंगटा माइंस के मालवाहक वाहनों से टाटा मार्ग प्रतिदिन होता है घंटों जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही