Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेपी उद्यान में उनकी प्रतिमा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में खरकई नदी के किनारे बसा हरे भरे वन उपवन से सुसज्जित जेपी नारायण उद्यान वर्षों से राष्ट्र निर्माण के प्रहरी जयप्रकाश नारायण के नाम को जीवित रखा है, उनकी यादों को यह उद्यान सहेज कर रखा है लेकिन उद्यान में उनकी प्रतिमा नहीं होना देश के इन महान विभूति को कहीं न कहीं अपमानित करता है. अब उनके नाम की अलख जगाने का संकल्प आदित्यपुर के 86 वर्षीय समाजसेवी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने ठानी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-57-street-and-44-high-mast-lights-fixed-for-durga-puja-felling-of-trees-continues/">जमशेदपुर

: दुर्गा पूजा को लेकर ठीक की गई 57 स्ट्रीट व 44 हाई मास्ट लाइटें, पेड़ों की छंटाई जारी

जेपी स्मृति ट्रस्ट बनाने का हुआ निर्णय

गुरुवार को उन्होंने कुछ समाजसेवियों के साथ बैठक कर इस महान कार्य को धरातल पर उतारने को लेकर एक जेपी स्मृति ट्रस्ट बनाने का निर्णय लिया है, जिसका उद्देश्य जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा को विधिवत उनके नाम से चर्चित उद्यान में स्थापित करना है. जेपी उद्यान में उनकी प्रतिमा नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. आज की बैठक में एके श्रीवास्तव के साथ समाजसेवी नगीना सिंह, युवा समाजसेवी कमलेश सिंह कुशवाहा और वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार झा शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही