Search

 
 
 

Adityapur : रौनियार वैश्य समाज का विजया दशमी सह पारिवारिक मिलन समारोह 17 को

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :   रौनियार वैश्य समाज का 17 अक्टूबर को विजया दशमी सह पारिवारिक मिलन समारोह आदित्यपुर 2 स्थित आनंद विहार सभागार में आयोजित होगा. हर साल रौनियार युवा मंच द्वारा धूमधाम से इसका आयोजन किया जाता है. कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार गुप्ता और अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद को बनाया गया है. संगठन सचिव प्रमोद गुप्ता इस कार्यक्रम के संयोजक हैं. कार्यक्रम में रौनियार समाज के सभी परिवार को आमंत्रित किया गया है. यह निर्णय बुधवार की सुबह हुई बैठक में लिया गया है. कार्यक्रम अपराह्न 3 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-8-lakh-85-thousand-62-voters-will-vote-1055-polling-stations/">Adityapur

: 1055 मतदान केंद्र पर 8 लाख 85 हजार 62 मतदाता देंगे वोट
इस दौरान अंतिम हिंदू सम्राट हेमचंद्र विक्रमादित्य रौनियार की याद में एक गोष्ठी होगी. रौनियार समाज इस अवसर पर महापुरुष सम्राट हेमू रौनियार, चाणक्य, चंद्रगुप्त, राजा टोडरमल, महात्मा गांधी आदि के योगदान पर विमर्श करेगा. इसमें मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षिका आशा गुप्ता, प्रो शालिनि कुमारी, समाजसेविका रजनी गुप्ता, शिक्षिका निशा कुमारी, समाजसेविका रश्मी साहू, पम्मी गुप्ता होंगी. साथ ही समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-sarvajanin-kali-puja-committee-will-perform-bhoomi-pujan-in-the-football-field/">Adityapur

: सार्वजनिन काली पूजा कमेटी फुटबॉल मैदान में करेगी भूमिपूजन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही