Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : स्वीप कार्यक्रम के तहत औद्योगिक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

  • लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए नगर निगम ने चलाया अभियान
Adityapur (Sanjeev Mehta)जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न प्रकार की स्वीप कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज नगर निगम क्षेत्र आदित्यपुर के अद्योगिक क्षेत्र के उत्कल ऑटोमोबाइल एवं मिथिला मोटर्स में कर्मियों के माध्यम से रैली निकाली गई. स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान किया गया. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/vijay-hansda-from-rajmahal-and-joba-manjhi-from-singhbhum-will-be-jmm-candidates/">झामुमो

ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को उतारा मैदान में
इस दौरान स्वीप के तहत समावेशी चुनाव प्रक्रिया में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रोत्साहित किया गया. इस दौरान सभी को वोटर हेल्पलाइन ऐप एवं निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. साथ ही 1950 वोटर हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो. यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बीएलओ के माध्यम से या वोटर हेल्प लाइन एप के माध्यम से फॉर्म 6 अवश्य भरने और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए. इसे भी पढ़ें : अरका">https://lagatar.in/arka-jain-university-wipro-locks-four-mechanical-engineering-students-on-package-of-rs-4-78-lakh/">अरका

जैन यूनिवर्सिटी : मैकेनिकल इंजीनियरिंग के चार छात्रों को विप्रो ने किया 4.78 लाख के पैकेज पर लॉक
उन्हें शपथ दिलाई गई कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें. साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही उन्हें अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया. इसे भी पढ़ें : झामुमो">https://lagatar.in/vijay-hansda-from-rajmahal-and-joba-manjhi-from-singhbhum-will-be-jmm-candidates/">झामुमो

ने राजमहल से विजय हांसदा और सिंहभूम से जोबा मांझी को उतारा मैदान में

आदित्यपुर : श्रीश्री वनांचल बजरंग अखाड़ा सालडीह में कलश स्थापना

  • 17 को होगा ध्वजारोहण और 18 को निकलेगा जुलूस
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Adityapur-Puja-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)श्रीश्री वनांचल बजरंग अखाड़ा सालडीह में आज प्रतिपदा के अवसर पर देवी दुर्गा का कलश स्थापना हुआ है. यहां से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के दिन 17 अप्रैल को ध्वजारोहण और 18 अप्रैल को भव्य जुलूस निकाला जाएगा. बता दें कि रामनवमी जुलूस आशियाना मोड़ आदित्यपुर से रामनवमी को झंडा पूजन के साथ निकाला जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-notorious-puran-arrested-before-murder-of-famous-person-of-sikh-community-weapon-recovered/">जमशेदपुर:

सिख समाज के चर्चित व्यक्ति की हत्या से पहले कुख्यात पूरण गिरफ्तार, हथियार बरामद
यह जानकारी अखाड़ा समिति के लाइसेंसी श्रीराम ठाकुर ने दी. उन्होंने बताया कि इस वर्ष नवदुर्गा कलश स्थापना व पूजन भी किया जा रहा है. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-chaitra-navratri-started-with-installation-of-kalash/">घाटशिला

: कलश स्थापना के साथ शुरू हुआ चैत्र नवरात्र

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बीडीओ ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Krimi-Divas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : मंगलवार को प्रखण्ड सभागार बहरागोड़ा में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी केशव भारती की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) अप्रैल 2024 प्रथम चरण के सफल क्रियान्वयन के सन्दर्भ में एक बैठक किया गया. जिसमें एक से उन्नीस वर्ष तक के बच्चों को दवा दिया जाएगा.राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन 19 अप्रैल 2024 को तथा छुटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर मॉप-आप दिवस 26 अप्रैल के दिन दवा खिलाया जाएगा. 1 से 5 वर्ष तक के सभी पंजीकृत एवं गैर पंजीकृत बच्चों को तथा छः से उन्नीस वर्ष तक के स्कूल न जाने वाले बालक/बालिकाओं एवं किशोर/किशोरियों को आंगनबाड़ी केन्दों में सेविकाओं के माध्यम से दवा खिलाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-voter-awareness-campaign-conducted-in-companies-and-institutions/">बोकारो

: कंपनियों, संस्थानों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान
6 से 12 वर्ष कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चों को सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय, निजी विद्यालय, मदरसा, इन्टर महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक एवं तकनिकी प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षकों के माध्यम से दवा खिलाया जाएगा. उक्त बैठक में प्रभारी प्रखण्ड चिकित्सा पदाधिकारी डा0 उत्पल मुर्मू, बी0पी0एम0, महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-notorious-puran-arrested-before-murder-of-famous-person-of-sikh-community-weapon-recovered/">जमशेदपुर:

सिख समाज के चर्चित व्यक्ति की हत्या से पहले कुख्यात पूरण गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही