Search

 
 
 

आदित्यपुर : पेयजल संकट से जूझ रहे वार्ड 17 लोग करेंगे चुनाव बहिष्कार

 
  • प्रभात पार्क में बैठक में लिया निर्णय- पानी नहीं तो वोट नहीं
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पेयजल संकट से जूझ रहे आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 17 के लोगों ने रविवार की देर शाम प्रभात पार्क में महत्वपूर्ण बैठक कर लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का निर्णय लिया है. बैठक में मौजूद गणमान्य लोगों ने कठोर निर्णय लेते हुए पानी नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद किया है. यह बैठक प्रभात नगर विकास समिति के द्वारा बुलाई गई थी. जिसमें कॉलोनी में पानी की समस्या को लेकर घंटों चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता रामचंद्र पासवान ने किया. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि हमारे कॉलोनी में जब तक पानी की समस्या का निराकरण नहीं हो जाता तब तक हमसब कॉलोनी वासी वोट बहिष्कार करेंगे. इसे भी पढ़ें : पापुआ">https://lagatar.in/53-people-killed-in-massacre-tribal-violence-in-papua-new-guinea/">पापुआ

न्यू गिनी में नहीं रूक रहा नरसंहार, जनजातीय हिंसा में 53 लोगों की मौत
इसकी शुरुआत लोकसभा चुनाव से होगा. बता दें कि वार्ड 17 में लगभग 10 हजार मतदाता हैं. बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी 21.02.2024 दिन बुधवार को संध्या 4 बजे शिव - काली मंदिर के पास से हजारों की संख्या में जुटकर एक रैली निकालेंगे जो पानी की समस्या को लेकर होगी. रैली में पानी नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. यह विरोध नगर निगम के विरुद्ध होगा. बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामचंद्र पासवान ने कहा कि बीस वर्षों से ज्यादा समय से यह कॉलोनी पानी की समस्या से जूझ रहा है. तीन साल पहले पाईप लाईन बिछाई गई है जो सफेद हाथी के समान है. उन्होंने नगर निगम से मांग किया कि तत्काल पान दुकान चौक से पुराने पाईप लाइन से जोड़कर वार्ड 17 में बिछाए गए पाइप लाइन पानी देने का काम किया जाए, ताकि तत्काल पानी की समस्या का निराकरण हो सके. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-people-of-kiriburu-and-hilltop-remained-troubled-all-night-due-to-tusked-elephant/">किरीबुरु

: दंतैल हाथी से रात भर परेशान रहे किरीबुरु और हिल्टॉप के लोग
बैठक में मुख्य रूप से प्रभात नगर समिति के अध्यक्ष रामचंद्र पासवान के अलावा महासचिव प्रमोद गुप्ता, समाजसेवी विश्वमोहन कुमार, बिपिन कुमार शुक्ला, बी के राय, आलोक चौधरी, शैलेंद्र कुमार, मदन राम, एस एन प्रसाद, भट्टाचार्य, गोपाल जी, वीणा साहु, अनिल कुमार, सी एल सिंह, कश्यप कुमार, रघुनाथ सिंह, मीना सिंह, संध्या प्रधान, डीएस भोगल, डॉ मिंटू अखौरी, डॉ वीणा सिंह आदि मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही