Search

 
 
 

आदित्यपुर : चार दिन से वाटर सप्लाई ठप, नगर निगम प्रशासक को सौंपा ज्ञापन

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : पिछले चार दिनों से आदित्यपुर के कई इलाकों में वाटर सप्लाई ठप है. पानी की समस्या को लेकर सोमवार की शाम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा के नेतृत्व में आदित्यपुर 1 पान दुकान कॉलोनी निवासियों ने एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक के नाम से विभाग को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें नगर निगम से आग्रह किया गया है कि यथाशीघ्र पानी की सप्लाई बहाल की जाए. पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति न होना लोगों के लिए परेशानियां का सबब बना हुआ है. ज्ञापन लेने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने आश्वस्त किया की लीकेज को ठीक किया जा रहा है, उम्मीद है कि मंगलवार सुबह से पानी की सप्लाई सुचारू रूप से होने लगेगी. ज्ञापन देने में मुख्य रूप से संजय शर्मा, संतोष सिन्हा, उमेश सिंह, संजय सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-sanjeev-singh-can-get-relief-the-court-reserved-the-decision/">धनबाद:

संजीव सिंह को मिल सकती है राहत, अदालत ने फैसला रखा सुरक्षित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही